GMCH STORIES

श्री आदिनाथ विधान के साथ ही प्रथमेश -2026(भगवान ऋषभदेव के जन्म व तप कल्याणक महोत्सव ) के कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारम्भ  

( Read 251 Times)

04 Mar 26
Share |
Print This Page

श्री आदिनाथ विधान के साथ ही प्रथमेश -2026(भगवान ऋषभदेव के जन्म व तप कल्याणक महोत्सव ) के कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारम्भ  

उदयपुर। श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान के सहयोगी संगठन श्री अखिल भारतीयवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद द्वारा एक मार्च को प्रातः श्री नेमिनाथ जिनालय में सैकड़ों श्रावक व श्राविकाओ की उपस्थिति में श्री आदिनाथ विधान का हर्षोल्लास से आयोजन किया गया।
संस्थान के संरक्षक पारस सिंघवी ने बताया कि इसके साथ ही प्रथमेश -2026(भगवान ऋषभदेव के जन्म व तप कल्याणक महोत्सव) के कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारम्भ हुआ।  
संस्थान के अध्यक्ष निर्मल मालवी ने बताया कि श्री आदिनाथ विधान में चिराग-दीपिका धर्मावत सौधर्म इंद्र-इंद्राणी, अरुण मोनिका लुणदीया इन्द्र -इंद्राणी, मनोज गदिया कुबेर इन्द्र, प्रवीण धनावत सनत कुमार इंद्र, विधान को पंडित सुनील जैन शास्त्री ने सम्पादित करवाया।
संस्थान कार्याध्यक्ष शांतिलाल गांगावत व महामंत्री राजेश देवड़ा ने सभी समाज जनों से आह्वान किया कि प्रथमेश- 2026 के सभी आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर धर्म प्रभावना बढ़ाने का कार्य करंे। संस्थान के मंत्री गौरव गनोड़ीया,कोषाध्यक्ष हेमेंद्र दामावत व सह कोषाध्यक्ष अशोक गोदडोत ने बताया कि सभी समाज अध्यक्ष महानुभावों से मार्गदर्शन लेने हेतु व  श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान के अंतर्गत आने वाले सभी युवा व महिला संगठनों की कल एक बैठक रखी गई है जिसमें निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया जाएगा।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like