उदयपुर। लाईफ प्रोग्रेसिव सोसायटी और सहार केरिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 10 व 12 मार्च को कोटिया की गुवाड़ी ओसवाल के पास इफ्तियारी के बाद खाद्य सामग्री के किट वितरीत किये जाऐंगे।
सोसायटी सदर डाॅ. खलील अगवानी ने बताया कि जिन लोगो ंने फार्म भरें है, उन सभी केा फोन द्वारा सूचित किया जायेगा। सही हाथों में किट पंहुचे इसके लिये आधार कार्ड लाना आवश्यक होगा।
खाद्य सामग्री वितरण का सम्पूर्ण कार्य अध्यक्ष डॉ खलील अगवानी, सचिव फातिमा अगवानी और स्थाई सदस्य साजिद कुरेशी ने इस कार्य का अंजाम दिया। सचिव फातिमा अगवानी ने बताया अप्रैल से सोसायटी के सभी कार्य शुरू हो जाएंगे।