GMCH STORIES

उड़ान’ में नन्हों ने दिखाया अनोखा टैलेंट

( Read 427 Times)

09 Mar 26
Share |
Print This Page

उड़ान’ में नन्हों ने दिखाया अनोखा टैलेंट

उदयपुर | प्रेम प्रवेश मेमोरियल सोसायटी द्वारा संचालित टॉय एन जॉय स्कूल का 19वां वार्षिक उत्सव ‘उड़ान’ विज्ञान समिति के सभागार में भव्य रूप से आयोजित हुआ । नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति, राजस्थानी एवं पारिवारिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये । साक्षरता विषयक एक प्रेरक नाटिका का भी प्रभावी मंचन आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वल्लभनगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह जैन ने अपने संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन किया।  अध्यक्षता करते हुए विज्ञान समिति के संस्थापक डॉ. के.एल. कोठारी ने आशीर्वचन दिए। प्रो विमल शर्मा ने बताया कि विद्यालय के पांच पूर्व छात्रों एवं अभिभावकों ने भी अपनी कल्पनाओं की उड़ान भरते हुए अनुपम प्रस्तुतियों से समारोह की रौनक बढ़ाई। कार्यक्रम के आरंभ सोसायटी के अध्यक्ष प्रकाश तातेड़ एवं सदस्य विनोद कच्छारा द्वारा अतिथियों का स्वागत  किया गया। इस रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के अंत में स्कूल की निदेशक ममता तातेड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन सिमरन व नमन डागलिया ने बखूबी किया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like