GMCH STORIES

बीसीआई दिल्ली में पहली आधिकारिक बैठक 14 मार्च को

( Read 679 Times)

10 Mar 26
Share |
Print This Page

बीसीआई दिल्ली में पहली आधिकारिक बैठक 14 मार्च को

नई दिल्ली/उदयपुर। व्यापारिक नेटवर्किंग के क्षेत्र में तेजी से उभरते संगठन 'बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल' ने अब राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में भी अपना विस्तार कर दिया है।

बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई न्यू दिल्ली चैप्टर की पहली आधिकारिक बैठक आगामी 14 मार्च 2026 को दोपहर 3:00 बजे कनॉट प्लेस स्थित दासा प्रकाश रेस्टोरेंट में आयोजित की जाएगी।

उदयपुर और अन्य क्षेत्रों में संगठन की सफलता के बाद अब दिल्ली के उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करना हमारा मुख्य उद्देश्य है, ताकि स्थानीय व्यवसायी आपसी सहयोग और नेटवर्किंग के माध्यम से अपने व्यापार को वैश्विक ऊँचाइयों तक ले जा सकें।

दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. अनुपम गुप्ता ने कहा कि दिल्ली जैसे बड़े व्यापारिक केंद्र में बीसीआई की उपस्थिति यहाँ के सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) के लिए विकास के नए द्वार खोलेगी।

संगठन की सचिव सीमा वार्ष्णेय ने कहा कि बैठक के दौरान भविष्य की व्यापारिक रणनीतियों और नए प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा की जाएगी, जिससे सदस्यों को सीधा लाभ मिल सके।

कोषाध्यक्ष प्रमोद धनकड़ ने बताया कि इस बैठक में गैर-पंजीकृत सदस्यों के लिए प्रवेश शुल्क ₹690 निर्धारित किया गया है, जिसके लिए क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

बैठक से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर +91 7428 446 649 पर संपर्क किया जा सकता है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like