GMCH STORIES

पंच गौरव - तैराकी टेलेन्ट सर्च प्रतियोगिताएं

( Read 2174 Times)

11 Mar 26
Share |
Print This Page
पंच गौरव - तैराकी टेलेन्ट सर्च प्रतियोगिताएं

उदयपुर। पंच गौरव योजनान्तर्गत एक जिला एक खेल के तहत चयनित तैराकी को प्रोत्साहित करने तथा जिले की प्रतिभाओं को तलाश कर तराशने के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता, युडीए अध्यक्ष राहुल जैन के निर्देशन में चल रहे ब्लॉक स्तरीय तैराकी टेलेन्ट सर्च को लेकर खिलाड़ियों में अपार उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता के तृतीय चरण में बुधवार को गोगुन्दा, सायरा एवं देवला की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं राजतिलक रिसॉर्ट जसवन्तगढ़ में आयोजित हुई।

जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें जिला एवं राज्य स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। गोगुन्दा, सायरा व देवला की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका प्रशिक्षक अनिल कुमावत, संदीप सोनी, सुनील नकवाल ने निभाई। गोगुन्दा ब्लॉक की प्रतियोगिता ब्लॉक प्रभारी महावीर सिंह झाला, मदन सुथार, विमला राठौड़, संगीता नाहर के सान्निध्य में हुई। इसमें 62 तैराकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बालक वर्ग में रेशमलाल, ललित, भंवरलाल, रोशन सिंह, राकेश वेद, हर्षदेव प्रथम, अनिल कहार, हरविन, सुरेश, मौलिक द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में पूनम कहार, काजल सुथार, जाह्नवी कुमारी प्रथम तथा हैप्पी गर्ग, गीता कुमारी, निशाकुमारी भील द्वितीय रहे। सायरा ब्लॉक की प्रतियोगिता में ब्लॉक प्रभारी भूरी लाल कुमार, मुक्तियार अहमद के सान्निध्य में 38 तैराकों ने भाग लिया। बालक वर्ग में विष्णु घरासिया, विमल कुमार, राकेश कुमार, दिलीप सुथार, कैलाश प्रथम तथा प्रवीण, सज्जन सिंह, मयूर वेद, चेतन, राकेश द्वितीय रहे। देवला ब्लॉक की प्रतियोगिता में ब्लॉक प्रभारी ओमप्रकाश वेद, विजय पालीवाल के सान्निध्य में 36 तैराकों ने भाग लिया। बालक वर्ग में परशुराम, रोशनलाल, पुष्कर प्रथम, तेजाराम, प्रवीण कुमार, शैलेन्द्र वेद द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में गुडिया कुमारी, कंची कुमारी प्रथम रहे। इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, गोगुन्दा प्रेरणा नोसालिया, आरआई जसवंतगढ़ प्रकाश मेनारिया, राधेश्याम सुथार एवं तीनों ब्लॉक के शारीरिक शिक्षकों की उपस्थिति में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

डॉ पालीवाल ने बताया कि 12 मार्च गुरूवार को वल्लभनगर, मावली, कुराबड़ एवं भिंडर की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता होटल कृष्णराज भटेवर में आयोजित की जाएगी। साथ ही उदयपुर शहर एवं बडगाँव की महाराणा प्रताप खेलगांव चित्रकुट नगर, उदयपुर में होगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से चयनित प्रतिभागियों को आगामी दिनांक 13 मार्च से 28 मार्च तक 15 दिवसीय आवासीय शिविर में महाराणा प्रताप खेल गांव, उदयपुर पर दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like