उदयपुर। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने उदयपुर से मुस्तफा रजा को स्टेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों में खुशी की लहर है।
इस अवसर मुस्तफा रजा ने कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए संगठन को मजबूत करने और समाज के मुद्दों को उठाने का कार्य करेंगे।
यह जानकारी कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एवं पार्षद फिरोज अहमद शेख ने दी।