GMCH STORIES

एक शाम नाकोड़ा पाश्र्व भैरव के नाम भक्ति संध्या के लिये हुआ भूमि पूजन, लगेगी मेहदी, कल भक्ति संध्या

( Read 531 Times)

13 Mar 26
Share |
Print This Page

एक शाम नाकोड़ा पाश्र्व भैरव के नाम भक्ति संध्या के लिये हुआ भूमि पूजन, लगेगी मेहदी, कल भक्ति संध्या


उदयपुर। श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्ति मंडल हिरणमगरी सेक्टर 4, ओसवाल सभा उदयपुर एवं लोढ़ा भाईपा संस्थान द्वारा स्व. केसरबाई लोढ़ा की पावन स्मृति में 15 मार्च रविवार को टाउनहाॅल प्रंागण में एक शाम नाकोड़ा पार्श्व भैरव के नाम भव्य भक्ति संध्या आयोजित की जायेगी। जिसके लिये पाण्डाल निर्माण हेतु आज भूमि पूजन किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष मनोहर तलेसरा ने बताया कि निर्माण जिसमें पाश्र्वनाथ भगवान की 108 दीपक से महाआरती की जायेगी। संस्थान के चिंतन लोढ़़ा बताया कि भूमि पूजन में मण्डल सदस्यों मनीष बोहरा,पारसमल खोखावत,संजय इंटोदिया, ंसजय खमेसरा,भरत दाणी,ललित लोढा,नरेश लोढ़ा, दिलीप लोढ़ा व राजेश नलवाया ने भाग लिया। निर्माण जिसमें पाश्र्वनाथ भगवान की 108 दीपक से महाआरती की जायेगी। सचिव हस्तीमल लोढ़ा ने बताया कि भूमि पूजन के साथ ही पाण्डाल का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया। शनिवार को मण्डल की सभी महिलायें नाकोड़ा भैरव के नाम की मेंहदी लगायेगी।
कोषाध्यक्ष अशोक कुमार बोकडिया ने बताया कि रविवार 15 मार्च को दोपहर 3 बजे श्री वासुपज्य मंदिर सूरजपोल से भव्य वर घोड़ा प्रारंभ होकर टाउनहॉल में संपन्न होगा। जिसमें घोड़े,सैकड़ों भैरव भक्त,बैंड की मधुर धुनों के साथ नाचते झूमते चलेंगे। वरघोड़़ा मे निरागरत्न विजय महाराज व कीर्ति रेखाश्री महाराज सा की पावन निश्रा मिलेगी। संाय 7 बजे भव्य भक्ति होगी जिसमें विश्व प्रसिद्द गायक कलाकार नरेंद्र भाई वाणी गोता अपनी टीम के साथ भैरव भजनों की प्रस्तुति देंगे। भक्ति के तैयारियां जोरों पर चल रही है। मण्डल के सभी सदस्य धवल वस्त्रों में एवं महिलायें डेेस कोड साड़ी में होगी। जिसमें सभी भैरव भक्तों ओर विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। भक्ति के मुख्य आयोजक अमृतलाल,रमेश, दर्शन एवं चिंतन लोढ़ा परिवार होंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like