GMCH STORIES

पीएफसी एज्यूकेशन ने किया 19 वें केम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव का आयोजन

( Read 423 Times)

13 Mar 26
Share |
Print This Page

पीएफसी एज्यूकेशन ने किया 19 वें केम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव का आयोजन


उदयपुर। प्रोफेशनल एजुकेशन के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान पीएफसी एज्यूकेशन ने आज अपने 19वें केम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव का सफलतापूर्वक आयोजन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान की डायरेक्टर, विख्यात मेंटर एसीसीए,सीए, सीएस मिनाक्षी भेरवानी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस प्लेसमेंट मेले ने छात्रों को वैश्विक कॉर्पोरेट जगत से जुड़ने का सीधा अवसर प्रदान किया।
इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश-विदेश की दिग्गज कंपनियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें एसएनवी प्लेसमेन्ट,केप्सीटेक,एफबीएसपीएल,असेन्डम,आरगेट जैसी बड़ी कंपनियाँ शामिल रहीं। इन संस्थानों ने पीएफसी के विद्यार्थियों की प्रोफेशनल स्किल्स और विषयगत पकड़ की सराहना करते हुए उन्हें आकर्षक पदों के लिए चयनित किया।
कई एम्प्लॉयर्स ने फीडबैक देते हुए विशेष रूप से कहा कि पीएफसी एज्यूकेशन के छात्रों की कम्युनिकेशन स्किल्स अत्यंत प्रभावशाली हैं और इस स्तर की कम्युनिकेशन स्किल्स उन्हें उदयपुर में कहीं और देखने को नहीं मिलीं। उन्होंने यह भी सराहा कि पीएफसी एज्यूकेशन केवल तकनीकी ज्ञान पर ही नहीं, बल्कि छात्रों की कम्युनिकेशन, पर्सनैलिटी और प्रोफेशनल स्किल्स के विकास पर भी लगातार काम करता है।
मिनाक्षी भेरवानी ने इस अवसर पर कहा कि हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें सीधे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार रोजगार के काबिल बनाना है।
19वें सफल प्लेसमेंट के साथ पीएफसी एज्यूकेशन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यहाँ केवल शिक्षा नहीं, बल्कि करियर निर्माण की ठोस बुनियाद रखी जाती है। संस्थान के इस प्रयास से न केवल छात्रों के सपनों को पंख मिले हैं, बल्कि उदयपुर का नाम भी प्रोफेशनल जगत में रोशन हुआ है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like