GMCH STORIES

इंटरनेशनल बिजनेसमैन डे 2026 पर उदयपुर के 23 जानेमाने उद्योगपतियों को मिलेगा 'बिजनेस आइकन अवॉर्ड' : मुकेश माधवानी

( Read 795 Times)

19 Mar 26
Share |
Print This Page

इंटरनेशनल बिजनेसमैन डे 2026 पर उदयपुर के 23 जानेमाने उद्योगपतियों को मिलेगा 'बिजनेस आइकन अवॉर्ड' : मुकेश माधवानी

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर की पावन धरा से आगामी 23 मार्च को एक वैश्विक और ऐतिहासिक पहल होने जा रही है, जहाँ व्यापारियों और उद्यमियों के सम्मान में दुनिया का पहला 'इंटरनेशनल बिजनेसमैन डे' मनाया जाएगा।  भुवाणा स्थित विंधम गार्डन में आयोजित होने वाला यह भव्य समारोह 23 मार्च को शाम 5 :00 बजे से शुरू होगा।  कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में आईजी गौरव श्रीवास्तव एवं जिला कलेक्टर नमित मेहता का पधारना प्रस्तावित है।


बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की ओर से आयोजित इस समारोह में विंधम गार्डन, भुवाणा वेन्यू पार्टनर के रूप में, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) मेडिकल पार्टनर के रूप में और रुक्साना साबुनवाला (डी+ शानदार), डॉ. सोनू जैन (स्वर्ण गोल्ड, सिल्वर एंड डायमंड) एवं कुमुद गहलोत (द केपीएम मोटर्स) सहयोगी प्रायोजक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभा रहे हैं। इस विशेष गरिमामयी शाम में शहर के 23 उद्योगपतियों को 'बिजनेस आइकन अवॉर्ड' से नवाजा जाएगा।

व्यापारियों का रोजगार सृजन व अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि एक उद्यमी केवल व्यापार करने तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह समाज में रोजगार के नए अवसर पैदा करता है और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और उद्यमियों को अक्सर केवल आर्थिक गतिविधियों के रूप में देखा जाता है, जबकि वास्तव में वे भारत निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते हैं।

मुकेश माधवानी ने कहा कि देश में कई बड़े औद्योगिक घरानों की चर्चा अक्सर सुर्खियों में रहती है, साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में छोटे और मध्यम स्तर के उद्यमियों की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।

बीसीआई का उद्देश्य मेहनती, नवाचारी और जोखिम उठाने वाले व्यापारियों को एक सम्मानजनक मंच प्रदान करना है, जिन्होंने अपनी लगन और दूरदर्शिता से अपने क्षेत्र में पहचान बनाई है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like