GMCH STORIES

भा.वि.प. विवेकानंद द्वारा नूतन वर्ष अभिनंदन

( Read 405 Times)

19 Mar 26
Share |
Print This Page

विक्रम संवत 2093 के शुभ- प्रारंभ अवसर पर, भारत विकास परिषद 'विवेकानंद' द्वारा सेवाश्रम चौराहे पर भारत माता का चित्र व भगवा ध्वज के साथ जनता जनार्दन को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं प्रस्तुत की गईं.  समन्वयक राम जी. वार्ष्णेय ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अल्का मूंदड़ा, विशिष्ट अतिथि प्रकाश अग्रवाल  महेंद्र व्यास,  प्रकाश श्रीमाली, श्याम महेश्वरी, संतोष जैन, गोपाल पुरोहित, मदन स्वर्णकार, स्वदेश सक्सेना,अरविंद मेहता, प्रदीप भटनागर , केशव  कांत मोड, जितेंद्र मोड़ आदि ने जनता जनार्दन को तिलक लगाकर नीम कोपल- मिश्री- काली मिर्च वितरण कर नव वर्ष शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने विक्रम संवत के महत्व को प्रतिपादित किया. शाखा अध्यक्ष अशोक सांवला, सचिव सुशील रांका तथा कोषाध्यक्ष रामजस सोडानी ने कार्यक्रम- व्यवस्था संचालन किया. पूर्व पार्षद तेजिंदर सिंह रोबिन ने धन्यवाद ग्यापित किया ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like