GMCH STORIES

दो दिवसीय नवपद ओली आराधना एवं एकादशान्हिका महोत्सव 24 से

( Read 484 Times)

21 Mar 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। श्रीमती सुरेखादेवी लोढ़ा चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा वल्लभनगर स्थित मोती कृष्ण गोधाम में नवपद ओली आराधना एवं श्री नाकोड़ा कामधेनु पार्श्वनाथ जिनालय की द्वितीय वर्षगाँठ के उपलक्ष में 24 मार्च से एकादशान्हिका महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष हस्तीमल लोढ़ा ने बताया कि पन्यास निरागरत्न विजय म. सा.,साध्वीश्री कीर्तिरेखाश्रीजी म. सा. के सुशिष्या की निश्रा में ओली एवं ध्वजा महोत्सव समारोह आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को धारणा एवं 25 मार्च को अत्रनपद ओली आराधाना एवं ध्वजा महोत्सव आयोजित होगा। 3 अप्रेल को पारणा हांेगा।  
उन्होंने बताया कि नवपद आयम्बिल से जैनशासन के हार्द नमस्कार मन्त्र का प्रभाव, शारिरिक, मानसिक पीडाओं का निवारण,मौसम परिवर्तनादि जैसी समस्याओं का समाधान, कलयुग के बढ़ते दुष्पभाव से अपने आपको बचाना जैसे कार्य सम्पन्न होते है।  
लोढ़ा ने बताया कि समस्त नाकोड़ा पूर्णिमा मंडल,श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्ति मंडल, से. 4, उदयपुर द्वारा 25 मार्च को ध्वजा कार्यक्रम में जाने हेतु बस की सुविधा उपलब्ध है। इसके इन्चार्ज मनोहर तलेसरा है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like