GMCH STORIES

डॉ. मोगरा संरक्षक मनोनीत

( Read 607 Times)

24 Mar 26
Share |
Print This Page

डॉ. मोगरा संरक्षक मनोनीत

उदयपुर – मेवाड़ शक्ति कल्याण ट्रस्ट के द्वितीय स्थापना अवसर पर संस्थापिका अध्यक्ष बसन्ती वैष्णव ने वरिष्ठ चिकित्सक समाजसेवी मेवाड़ विकास मंच संस्थापक डॉ. करण सिंह मोगरा को ट्रस्ट का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया है। यह नियुक्ति संरक्षक डॉ. ओ.पी. महात्मा के आकस्मिक निधन होने से की गई है। डॉ. मोगरा के संरक्षक बनने से ट्रस्ट को कुशल अनुभव मार्गदर्शन प्राप्त होने से ट्रस्ट चहुंमुखी सेवाकार्य के नए आयाम स्थापित करेगा। ट्रस्ट परिवार ने संरक्षक डॉ. मोगरा का स्वागत अभिनंदन किया , डॉ. मोगरा ने सभी सहयोग समर्थन के प्रति आत्मिक आभार व्यक्त करते हुए ट्रस्ट के प्रतीक लोगो का विमोचन किया है।
यह जानकारी संस्थापिका अध्यक्ष बसन्ती वैष्णव, उपाध्यक्ष नारायण दास वैष्णव, महामंत्री गजेन्द्र कुमार जैन ने दी।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like