GMCH STORIES

मंत्रम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का शैक्षिक टूर द्वारका सोमनाथ धाम पर

( Read 617 Times)

24 Mar 26
Share |
Print This Page

मंत्रम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का शैक्षिक टूर द्वारका सोमनाथ धाम पर

उदयपुर। स्थानीय मंत्रम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का विगत सप्ताह में पांच दिवसीय शैक्षिक टूर द्वारका, सोमनाथ, गिर राष्ट्रीय उद्यान और दीव पर रखा गया।  महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पंकज पारीक ने बताया कि सभी बी. एड. प्रथम वर्ष  प्रशिक्षणार्थियों की यात्रा ट्रेन द्वारा रखी गई। शैक्षिक टूर समन्वय डॉ. राखी जीनगर के द्वारा शिविर अन्तर्गत द्वारकाधीश, भेंट द्वारका, त्रिवेणी संगम, भालका तीर्थ, सोमनाथ मंदिर, नागेश्वर तीर्थ, गिर राष्ट्रीय उद्यान, दीव किला, समुद्र के बीच आदि स्थलों पर प्रशिक्षणार्थियों को दर्शन एवं ऐतिहासिक स्थानों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों ने पूर्ण आनंद एवं उत्साह से सभी स्थलों का भ्रमण किया और जानकारी प्राप्त की ।
 5 दिवसीय यात्रा संस्मरण भित्ति पत्रिका, सर्वे कार्य प्रतिवेदन का महाविद्यालय में प्रदर्शनी, वीडियोग्राफी का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन किया गया। शिविर प्रभारी डॉ. बाला पानेरी,  डॉ कृष्ण गोपाल जोशी, डॉ. मीनाक्षी जैन, डॉ. टीना झाला ने जानकारी दी कि पांच दिवसीय भ्रमण में सोसायटी अनुसार विद्यार्थियो ने बड़े उत्साह से भ्रमण दर्शन किया। विद्यार्थियों व शिक्षकों के पूरे दल का वापस सकुशल लौटने पर प्रबंधन द्वारा भावभीना स्वागत एवं माल्यार्पण किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like