GMCH STORIES

शहीद हेमू कालानी की 103वीं जयंती पर गूँजा देशभक्ति का स्वर, युवाओं ने लिया हिंदुत्व रक्षा का संकल्प

( Read 689 Times)

24 Mar 26
Share |
Print This Page

शहीद हेमू कालानी की 103वीं जयंती पर गूँजा देशभक्ति का स्वर, युवाओं ने लिया हिंदुत्व रक्षा का संकल्प

उदयपुर। भारतीय सिंधु सभा, सिंधी सेंट्रल युवा सेवा समिति और शहीद हेमू कालानी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में अमर शहीद हेमू कालानी की 103 वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। प्रतापनगर स्थित जवाहर पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों ने शहीद की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
     समिति अध्यक्ष विजय आहुजा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में न केवल शहीद हेमू कालानी जयंती मनाई बल्कि आज ही के दिन देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर भी माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। उपस्थित जनसमूह ने देशभक्ति के नारों के साथ शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
             कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण प्रांत संयोजक, श्री महिपाल सिंह राठौड़ रहे। उन्होंने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए हिंदुत्व की रक्षा और राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई। राठौड़ ने कहा कि जयंती पर शहीदों का बलिदान हमें अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। 
       सभा के गुरमुख दास कस्तूरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला प्रताप राय चुघ (अध्यक्ष, झूलेलाल सेवा समिति): उन्होंने बताया कि कैसे मात्र 19 वर्ष की अल्पायु में हेमू कालानी ने देश और दोस्ती के कर्तव्य को निभाते हुए हँसते-हँसते फांसी के फंदे को चूम लिया।, श्री मनोहर कालरा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भारतीय सिंधु सभा): कोटा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति श्री कालरा ने बताया कि भारतीय सिंधु सभा पूरे राजस्थान में आज के दिन को मनाती है ताकि युवा वर्ग हेमू कालानी के जज्बे से सीख ले सके , राजेंद्र सोखी (अध्यक्ष, सिख समाज प्रताप नगर): उन्होंने शहीद भगत सिंह के बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें समाज से ऊपर देश को सर्वोपरि रखना चाहिए।
         शहीद हेमू कालाणी मंच के राजेश खत्री ने बताया कि इस अवसर पर समाज और राष्ट्र के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया जिसमें प्रकाश चंदानी: मेवाड़ सिंधु ब्रिगेड के माध्यम से हिंदू एवं सिंधी समाज की सेवा हेतु,CA किशोर पाहुजा: प्रभु दास जी के सुपुत्र किशोर पाहुजा को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, हरीश चावला: वेटलिफ्टिंग में 136 मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन करने पर विशेष सम्मान।
              कार्यक्रम का कुशल संचालन राजेश खत्री एवं प्रकाश फुलानी द्वारा किया गया। इस गौरवमयी आयोजन में गुरमुख दास कस्तूरी, विजय आहुजा, राजेश तलदार, अनिल, महेंद्र ठाकुर, लक्ष्मण करडा, किशन लाल अछवानी, और नर्सिंग माधवानी सहित मातृशक्ति से जया पहलवानी एवं रमा खियानी व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like