GMCH STORIES

बड़गांव मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत 2 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

( Read 652 Times)

24 Mar 26
Share |
Print This Page

बड़गांव मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत 2 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

बड़गांव। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत बड़गांव मंडल में 2 दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण दिनांक 23 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे वर्ग गीत के साथ प्रारंभ हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में शहर जिला से जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ प्रमोद सामर पारस सिंघवी डॉ अल्का मूंदड़ा दिनेश भट्ट करण सिंह खूबिलाल पालीवाल सहित कई पदाधिकारियों का प्रवास एवं प्रशिक्षण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। समापन सत्र में आशीष कोठारी एवं यशवंत मंडोवरा का प्रवास एवं मार्गदर्शन रहा। साथ ही गोगुंदा के विधायक प्रताप लाल गमेती का भी मार्गदर्शन मिला।
मंडल अध्यक्ष मोहन पटेल ने स्वागत उद्बोधन दिया। मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि मंडल प्रशिक्षण वर्ग शिविर में पन्ना लाल शर्मा कैलाश शर्मा वाल सिंह कंकू लाल श्याम श्रीमाली दीपक शर्मा शंभू गमेती अशोक शर्मा दिनेश शर्मा नारायण सिंह नारु पटेल रामा भोपाल सिंह राणा मोहन गमेती सहित मंडल के सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि पूर्व पदाधिकारी पार्टी के वरिष्ठजन एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
मंडल महामंत्री कन्हैया लाल जैन एवं रतन लाल गांछा ने अतिथियों का उपरणा पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह राणा ने किया। अंत में धन्यवाद मंडल अध्यक्ष मोहन पटेल ने ज्ञापित किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like