GMCH STORIES

प्रजापति समाज का राजनीति के सहयोग से समाज का विकाश संभव कुमावत

( Read 613 Times)

24 Mar 26
Share |
Print This Page
प्रजापति समाज का राजनीति के सहयोग से समाज का विकाश  संभव कुमावत

उदयपुर। मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड चौखले की ओर से ग्राम पंचायत दरौली स्थित श्रीयादे  मंदिर परिसर में 24 मार्च मंगलवार को पाटोत्सव कार्यक्रम मंगलवार को सम्पन्न हुआ। पाटोत्सव कार्यक्रम के साथ मेला आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमावत थे।उन्होंने बताया कि प्रजापति समाज को राजनीति में के क्षेत्र में बढ़ चढकर भाग लेकर राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, राजनीति के सहयोग से समाज का विकाश संभव इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं से आहृवान किया वे अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखे साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लेकर आए ताकि आने वाली पीढी समाज के रीति रिवाजों को समझ सके। इससे हमारी परम्परा जीवित रह सकेगी। अध्यक्षता मेवाड चौखले के अध्यक्ष गणेशलाल प्रजापत घासा ने की उन्होंने अपने स्वागत उद्बोधन में ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी में प्रजापत समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की पुर जोर मांग की,
 मेवाड चौखले के महामंत्री डीसी प्रजापत विठौली ने बताया कि श्रीयादे मंदिर का निर्माण वर्ष 2002 में पूर्ण और उसके बाद निरन्तर पाटोत्सव कार्यक्रम आयोजित हो रहा हैं। 
 उन्होंने बताया कि पाटोत्सव कार्यक्रम के पूर्व रात्रि जागरण हुआ। पाटोत्सव कार्यक्रम मेंं भाजपा देहात पुष्कर तेली की ओर दूरभाष से हुई बातचीत पर 5 लाख रूपए से टीन शेड बनवाने कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने की घोषणा की ओर साथ ही भामाशाह लोगर लाल प्रजापत नवानिया द्वारा मंदिर परिसर में सोलर ऊर्जा लगवाने की घोषणा की , जिस पर समाज द्वारा उनका अभिनन्दन किया गया, मंगलवार को पाटोत्सव कार्यक्रम के लिए कुल 6 बोलिया लगी। मंदिर के मुख्य ध्वजा की बोली धनराज प्रजापत भल्लो का गुड़ा का ओर से 21 हजार रूपए लगाई। श्रेयेश्वर महादेव के ध्वजा की बोली लोगरलाल प्रजापत नवाणिया ने 6 हजार लगाई। इसके अलावा गणपति जी के ध्वजा की बोली दलीचंद प्रजापत साकरोदा की ओर से 5 हजार व बालाजी के ध्वजा की बोली प्रकाश प्रजापत भटेवर की ओर 5100 रूपए, महाआरती की बोली धनराज प्रजापत सराय 2100 व मुख्य हवन की बोली प्रेमलाल प्रजापत माल की टूस 1100 रूपए लगाई गई। कार्यक्रम के पश्चात मंदिरों पर ध्वजा चढाई गई। 
मेवाड चौखले के सचिव कालू प्रजापत ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा भामाशाओं का सम्मान किया गया।  
मुख्य कार्यक्रम में समाजजनों के लिए भोजन व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने वाले  मुख्य स्नेहभोज सोहनलाल प्रजापत बेदला और  संध्या पूर्व तुलसीराम प्रजापत घासा  द्वारा रखा गया जिससे समाज द्वारा सम्मान किया गया। मंच संचालन CA गणपत प्रजापत बागथल व मीडिया प्रभारी भगवान लाल सराय ने किया ओर इन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अति विशिष्ठ अतिथि  वा में प्र स संस्थान के संभागीय अध्यक्ष डूंगरलाल प्रजापत , मोडी लाल सेंबारा,पूर्व देहात जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश  कार्यकारणी सदस्य चंद्रगुप्त सिंह चौहान भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम लोहार, भरत भानु सिंह जिला मीडिया प्रभारी, , लक्ष्मीलाल ओडन , ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखलाल डांगी, लक्ष्मीलाल डांगी, रोडीलाल  डांगी दरौली, मेवाड़ चौखला के कार्यकारी अध्यक्ष मांगीलाल इंटाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयलाल खेड़ी व प्रेमलाल माल कि टूस, दलाजी इंटाली, देवीलाल , गंगाराम, सोहनलाल, धनराज सराय, भंवरलाल बिछड़ी, अंबालाल नवानियां, शंकर लाल, नाथूलाल खेड़ी, केशव लाल जालोरा, हरिराम , हीरालाल , छगन सीसारमा, किशनलाल देलवाड़ा, देवीलाल , जगन्नाथ नई, परसराम मोलेला, आसाराम  घोड़च, लोगरलाल , मोहनलाल भाइयों की पंचोली, नारायणलाल, मोहनलाल तीतरड़ी, दिनेश बड़ी, गमेंरलाल दरौली, मांगीलाल, गोवर्धन शीशवी रामलाल कोषाध्यक्ष, उदयलाल, पन्नालाल, प्रकाश भटेवर, शंकर लाल, भेरूलाल बागथल, कन्ना नौवां, चुन्नीलाल, रामलाल घासा, सोहनलाल, नारायणलाल, भगवानलाल, मदनलाल साकरोदा,  नाथूलाल, गणेश , कैलाश, उमेश दरौली सहित 1500 प्रजापति समाज के लोग मौजूद थे,
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like