GMCH STORIES

उदयपुर में शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागोरी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई

( Read 718 Times)

27 Mar 26
Share |
Print This Page

उदयपुर में शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागोरी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई

उदयपुर | मेवाड़ के लाडले, भारत माँ के वीर सपूत अमर शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागोरी के बलिदान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उनके निवास स्थान गोल्ड लीफ, एन आई आर कॉलोनी, कोटा बावड़ी, भुवाणा, उदयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने लेफ्टिनेंट नागोरी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि लेफ्टिनेंट अभिनव नागोरी का बलिदान राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण और देशभक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की और युवाओं के लिए साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा का अमिट संदेश छोड़ गए। ऐसे वीर सपूतों का बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की राह दिखाता रहेगा।

इस अवसर पर शहीद के पिता धर्मचंद नागोरी एवं माताजी सुशीला देवी नागोरी ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पुत्र का सपना देश सेवा करना था और उन्हें गर्व है कि उन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पारसमल नागोरी, गोविन्द सक्सेना, अशोक राव, प्रकाश जाट, मुकेश कुकणा, कालु बैरवा, मानसिंह जी, संदीप, पारस नागौरी, गोविंद सक्सेना, नितेश सरार्फ सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like