GMCH STORIES

लेक पैलेस ने औरेका को, लीला पैलेस ने फेयरमोंट को हराया

( Read 682 Times)

27 Mar 26
Share |
Print This Page
लेक पैलेस ने औरेका को, लीला पैलेस ने फेयरमोंट को हराया

उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 के तहत फील्ड क्लब पर हो रहे  टूर्नामेंट के तहत रात्रि कालीन मुकाबले में ताज लेक पैलेस होटल ने ओरिका होटल को 7 विकेट से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ओरिका होटल ने निर्धारित 20 ओवर में 124 रन बनाए औरिका होटल की ओर से राहुल जोशी ने 33 रनों का योगदान दिया। ताज लेक पैलेस की ओर से अखिलेंद्र सिंह और एल एस मालवीय ने तीन-तीन विकेट हासिल किये। जवाब में ताज लेक पैलेस ने निर्धारित लक्ष्य को 12.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। ताज लेक पैलेस की ओर से धुआंधार अर्धशतक लगाते हुए कृष ने 59 रन और जितेंद्र ने 28 रनों का योगदान दिया।औरीका होटल की ओर से नरेश सिंधाल और आमिर ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। शानदार अर्धशतक  के लिए ताज लेक पैलेस के कृष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अन्य मुकाबले में दी लीला पैलेस होटल ने फेरमोंट होटल को 65 रनों से हराया। द लीला पैलेस होटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस प्रतियोगिता के पहले शतक हितेश के नाबाद 116 रन तथा रौनक गोस्वामी ने नाबाद 38 रनों का योगदान दिया। इस विशाल लक्ष्य को होटल फेयर माउंट हासिल नहीं कर पाई और निर्धारित 20 ओवर में 135 रन ही बना सकी। होटल फेयरमोंट की ओर से मोहनलाल मीणा ने नाबाद 76 रनों का योगदान दिया। थे लीला पैलेस होटल की ओर से विक्रम ने तीन और समर्थ ने दो विकेट हासिल किया। शानदार शतकीय पारी के लिए दी लीला पैलेस होटल के हितेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आयोजन सचिव यदुराज सिंह कृष्णावत ने बताया कि आयोजन में पर्यटन एवं होटल उद्योग से जुड़ी 10 प्रमुख होटल टीमें एवं 4 अन्य टीमें हिस्सा ले रही हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like