GMCH STORIES

उदयपुर में पहली बार भव्य टेक इवेंट: ‘गूगल-एआई लेकसिटी हैकथॉन 2026’ का सफल आयोजन

( Read 492 Times)

29 Mar 26
Share |
Print This Page

उदयपुर में पहली बार भव्य टेक इवेंट: ‘गूगल-एआई लेकसिटी हैकथॉन 2026’ का सफल आयोजन

उदयपुर | टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक नई पहचान बनाते हुए गूगल द्वारा प्रायोजित एवं महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के सहयोग ‘एआई लेकसिटी हैकथॉन 2026’का आयोजन उदयपुर के सिटी पैलेस में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह शहर का अपनी तरह का पहला बड़ा टेक इवेंट था।


आज के आधुनिक युग में तुरंत व श्रेष्ठ परिणाम और कई मानवीय कार्यों में सहयोग के लिए हम गूगल का सहारा लेते, हम एआई का सहारा लेते है। आज के युग में हर क्षेत्र में इनका उपयोग बढ़ता जा रहा है। यह आयोजन कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में नवाचार, रचनात्मकता और तकनीकी उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। एआई हैकथॉन तीव्र गति वाले, सहयोगात्मक कोडिंग कार्यक्रम होते हैं, जिसे डवलपर या छात्र एआई-संचालित अलग-अलग क्षेत्र के समाधान बनाते हैं, अक्सर मशीन लर्निंग, जनरेटिव एआई और एजेंटों का उपयोग से ये वास्तविक दुनिया की कई समस्याओं का हल और उसे आसान बनाते हैं।


कार्यक्रम के प्रथम चरण में फाउण्डेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि इस एआई हैकाथॉन प्रतियोगिता के पीछे फाउण्डेशन का उद्देश्य देशभर के प्रतिभाशाली डेवलपर्स, विद्यार्थियों और नवप्रवर्तकों को एक मंच प्रदान कर उन्हें एआई आधारित समाधानों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय प्रदर्शित करने के सुअवसर देना था। सिटी पैलेस के सभा शिरोमणि दरीखाने में आगंतुकों के लिए एक प्रेजेंटेशन सत्र आयोजित कर इनके तौर-तरिकों और इनकेे उपयोग से मिलने वाली सहायता के बारे में सविस्तार चर्चा की गई। दूसरे चरण में फाउण्डेशन के कॉन्फ्रेंस हॉल में कीनोट सत्र एवं जूरी राउंड आयोजित किए गए।

 
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में हैकाथॉन का परिचय, जूरी सदस्यों का परिचय तथा प्रतिभागियों के लिए एक संक्षिप्त ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया। आयोजकों ने इस कार्यक्रम को तकनीकी नवाचार और सहयोग का एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सभी प्रतिभागियों और आगंतुकों का स्वागत तालियों से किया। अंत में प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों पर जूरी सदस्यों के विचार-विमर्श और प्रतिभागियों के प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया गया, जिसके बाद परिणामों की घोषणा में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गये।

 

कार्यक्रम का नेतृत्व अभिनव जैन  और सह-नेतृत्व गर्वित हरण ने किया।

�� विजेता टीमें

• प्रथम स्थान: Meducators (Unmesh Joshi) – 3D आधारित मेडिकल लर्निंग प्लेटफॉर्म जिसमें Gemini AI ट्यूटर शामिल है

• द्वितीय स्थान: Hyper Grey (Prakhar Chandra) – AI आधारित प्लेटफॉर्म जो टेस्टिंग और एनालिसिस को आसान बनाता है

• तृतीय स्थान: Innov8ors (Aryan Patil) – TikTok जैसी AI आधारित गेमिंग फीड

विशेष उल्लेख Bhavyansh Jain का रहा, जो कक्षा 10 के छात्र हैं और पूरे भारत में टॉप 30 टीमों में अपनी जगह बनाने में सफल रहे।

यह हैकाथॉन न केवल इनोवेशन का मंच बना, बल्कि उदयपुर को भारत के उभरते हुए टेक और स्टार्टअप हब के रूप में भी स्थापित करता है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like