GMCH STORIES

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 में रोटेरियन मुकेश माधवानी बने एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन

( Read 477 Times)

29 Mar 26
Share |
Print This Page

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 में रोटेरियन मुकेश माधवानी बने एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन

उदयपुर। रोटरी इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3056 के अंतर्गत शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं उद्यमी रोटेरियन मुकेश माधवानी को रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए डिस्ट्रिक्ट एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

रोटेरियन अरुण बगड़िया (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026-27) ने बताया कि रोटेरियन मुकेश माधवानी रोटरी क्लब उदयपुर अशोका के संस्थापक अध्यक्ष (फाउंडर प्रेसिडेंट) भी हैं और लंबे समय से रोटरी के माध्यम से समाजसेवा, शिक्षा एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

रोटेरियन संजय कौशिक - डिस्ट्रिक्ट सचिव (2026-27) ने कहा कि रोटेरियन मुकेश माधवानी का अनुभव और नेतृत्व क्षमता इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में नई दिशा प्रदान करेगी तथा उद्यमिता विकास के क्षेत्र में प्रभावी कार्य होंगे।

रोटेरियन मुकेश माधवानी ने इस नियुक्ति के लिए रोटेरियन अरुण बगड़िया - डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, रोटेरियन संजय कौशिक - डिस्ट्रिक्ट सचिव, रोटेरियन दीपक सुखाड़िया - डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी, रोटेरियन राजेश चुग - सहायक प्रांतपाल एवं रोटेरियन डॉ. ऋतु वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अरुण बगड़िया के नेतृत्व में उन्हें उदयपुर, जयपुर, कोटा, बूंदी सहित संभाग के आसपास के शहरों के लगभग 90 क्लब और करीब 4000 रोटेरियन सदस्यों के साथ कार्य करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने, नए स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने तथा समाज में स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए विशेष पहल करेंगे।

रोटेरियन मुकेश माधवानी ने बताया कि रोटरी के माध्यम से विभिन्न प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सशक्त सहयोग प्राप्त होगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like