GMCH STORIES

भाजपा शहर जिला उदयपुर होली स्नेह मिलन में समारोह हर्षोल्लास से संपन्न 

( Read 1007 Times)

29 Mar 26
Share |
Print This Page

भाजपा शहर जिला उदयपुर होली स्नेह मिलन में समारोह हर्षोल्लास से संपन्न 

उदयपुर | भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह रविवार को आर.के. चौराहा स्थित श्रीकृष्ण वाटिका में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 4:00 बजे हुआ। जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में वरिष्ठ जनों विधायक फूल सिंह मीणा नाहरसिंह जोधा प्रमोद सामर डॉ बीआर चौधरी दूल्हे सिंह सारंगदेवोत बंशीलाल खटीक महेश शर्मा मांगीलाल जोशी रजनी डांगी देवनारायण धाबाई चौथमल मगरोरा पुष्पराज मेहता नरेंद्र सिंह दिनेश शर्मा बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेंद्र जैन अश्विनी बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष जयेश चंपावत मार्बल एसोसिएशन से  रोबिन सिंह ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से नरेंद्र सिंह आदि का सम्मान किया गया । कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन महामंत्री पारस सिंघवी द्वारा किया गया। 
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि समरोह में राष्ट्रीय कवि अजातशत्रु का काव्य पाठ आकर्षण रहा उपस्थित बहनों द्वारा घूमर नृत्य किया गया। वही गीत संगीत लोक कला लोक नृत्य एवं लोक गायन की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
  वर्तमान जन प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी  मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ विभागों के अध्यक्ष एवं संयोजक सहित समस्त कार्यकारिणी प्रदेश पदाधिकारी संगठन के प्रदेश पदाधिकारी संगठन मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पार्षद न्यासी सहकारी संस्थाओं एवं कृषि मंडी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष संचालक मंडल सदस्य आम सभा लागुत्तर सभा एवं बोर्ड निगम के पदाधिकारी एवं सदस्य भाजपा के शुभेच्छु शुभचिंतक सदस्य एवं विशेष आमंत्रित बंधु बहिन सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह में  पारंपरिक तिलक होली के माध्यम से उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द एवं संगठनात्मक एकता का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like