GMCH STORIES

मानव सेवा समिति ने महाराणा भूपाल चिकित्सालय को भेंट की दस व्हील चेयर एवं 50 किलो पौष्टिक सत्तू वितरित किया गया

( Read 474 Times)

30 Mar 26
Share |
Print This Page

मानव सेवा समिति ने महाराणा भूपाल चिकित्सालय को भेंट की दस व्हील चेयर एवं 50 किलो पौष्टिक सत्तू वितरित किया गया

उदयपुर | महाराणा भूपाल हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को वार्ड से जाँच आदि के लिए ले जाने हेतु आज मानव सेवा समिति ने प्राचार्य एवं नियंत्रक आर एन टी मेडिकल कॉलेज डॉ राहुल जैन को दस व्हील चेयर भेंट की गई | साथ ही समिति ने अनुशंसा की है की महावीर जयंती, हनुमान जयंती, परशुराम जयंती, शंकराचार्य जयंती जैसे पर्वों पर  शाकाहार को बढ़ावा देते हुए हॉस्पिटल में भर्ती सभी जरुरतमंदो को पौष्टिक सत्तू का नियमित वितरण किया जाय | इस अनुरूप आज वार्ड में जरुरत मंदो को 250 पैकेट सत्तू वितरित किए गए |
सचिव शिव रतन तिवारी एवं अध्यक्ष प्रकाश वर्डिया ने डॉ जैन के पदभार संभालने के बाद प्रथम बार मानव सेवा समिति के अवलोकन हेतु आगमन पर तिलक, ऊपरण, पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया | अपने उद्बोधन में डॉ जैन ने मानव सेवा समिति के कार्यों की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए पूरी टीम को साधुवाद दिया|
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की संरक्षक श्रीमती रजनी डांगी की अध्यक्षता में समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया की जनाना अस्पताल में गर्भवती महिलाओ को अंडो के विकल्प के रुप में नियमित पौष्टिक सत्तू का वितरण किया जायेगा| इस बाबत विस्तृत कार्य योजना बनाई जाकर अगले माह से नियमित किया जायेगा तथा निकट भविष्य में यह प्रकल्प बड़ी अस्पताल में टी बी के मरीजों के लिए भी प्रारम्भ किया जाएगा | सचिव शिव रतन तिवारी ने मानव सेवा समिति के आह्वान पर अंकित फार्मा द्वारा दस व्हील चेयर भेंट करने के लिए भगत सिंह सिसोदिया का विशेष साधुवाद दिया |
आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रकाश वर्डिया, शिव रतन तिवारी, कमल भंडारी, रजनी डांगी, डॉ विमल शर्मा, कुंदन भटेवरा, भोपाल सिंह कोठारी, युसूफ भाई, रवि शर्मा, अनिल कोठारी,  सीता शर्मा, महिमा बिड़ला, एल एल वीरवाल,कालू लाल तातेड़, श्रीमती चंदा, राजेश्वरी नागदा आदि उपस्थित रहे


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like