GMCH STORIES

विज्ञान समिति में महावीर जन्म कल्याणक समारोह आयोजित

( Read 422 Times)

30 Mar 26
Share |
Print This Page

विज्ञान समिति में महावीर जन्म कल्याणक समारोह आयोजित

उदयपुर | महावीर जयंती के अवसर पर विज्ञान समिति में ‘तीर्थंकर महावीर सिद्धांत आधारित अनुसंधान’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राजस्थान विद्यापीठ की पूर्व कुलपति डॉ. दिव्या नागर रहीं। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी महेन्द्र कुमार टाया ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर प्रेमसुमन जैन थे।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के जैनोलॉजी एवं प्राकृत विद्या विभाग के छह शोधार्थी—रेखा बड़ाला, यश जैन, सोनल अग्रवाल, सुशांत जैन, रेखा जारोली एवं विनीता जैन—ने भगवान महावीर के सिद्धांतों पर किए जा रहे शोधकार्यों पर प्रकाश डाला तथा उनकी जीवन उपयोगिता को रेखांकित किया।
विज्ञान समिति के कुलप्रमुख डॉ. के.एल. कोठारी, संगोष्ठी संयोजक डॉ. पी.एम. अग्रवाल तथा समिति अध्यक्ष डॉ. महीप भटनागर ने भी अपने विचार रखे। संचालन डॉ. के.पी. तलेसरा ने किया। विद्यार्थियों एवं अतिथियों को साहित्य भेंट के रूप में दर्शन विज्ञान प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. एन.एल. कच्छारा ने प्रदान किया।
अपने उद्बोधन में विशिष्ट अतिथि प्रो. प्रेमसुमन जैन ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांत केवल एक समाज के लिए ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण विश्व कल्याण के लिए उपयोगी बने रहेंगे।
मुख्य अतिथि डॉ. दिव्या नागर ने वर्तमान पर्यावरण संकट से उबरने के लिए भगवान महावीर द्वारा प्रतिपादित अहिंसा की उपयोगिता पर बल दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रबुद्ध समाजसेवी श्री महेन्द्र कुमार टाया ने कर्म-सिद्धांत, संतुलित जीवन, करुणा, मानवता एवं मैत्रीभाव की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए शोधकार्यों के महत्व को रेखांकित किया।
स्वरुचि स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ |


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like