उदयपुर | राजस्थान दिवस के अवसर पर शहर के सूक्ष्म पुस्तिकाकर्ता के नाम से मशहूर डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा की राजस्थान मानचित्र रूपी पुस्तक का विमोचन किया गयाl पुस्तक में राजस्थान की सांस्कृतिक विशेषताओं को उजागर किया गया हैl पुस्तक में राजस्थान के जिलों की विशेषताओं को भी दर्शाया गया हैl पुस्तक राजस्थान की भौगोलिक एवं ऐतिहासिक संदर्भों को भी उजागर करती हैl पुस्तक विमोचन के अवसर पर राजस्थानी विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश सालवी, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. तरुण कुमार शर्मा, इतिहासकार डॉ मनीष श्रीमाली, डॉ विजय सिंह मीणा, डॉ दर्शना जैन के साथ विद्यार्थियों ने भी भाग लिया l