उदयपुर। जैन महिला मंच द्वारा दे ग्लेन्स होटल में “मेवाड़ की महारानी” थीम पर एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अतिथि आशा नावड़िया थ्सी जबकि अध्यक्षता मंच अध्यक्ष वंदना बाबेल ने की।
इस अवसर पर अध्यक्ष वंदना बाबेल ने मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास का वर्णन करते हुए महारानियों की वीरता, त्याग और बलिदान की गाथाओं को स्मरण कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार मेवाड़ की रानियों ने अपने साहस और आत्मसम्मान से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। मंत्री ज्योति जैन ने बताया कि इस अवसर पर मंच की विभिन्न समूहों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें प्रमुख रूप से पद्मावती ग्रुप,झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप,मींराबाई ग्रुप,हाड़ी रानी ग्रुप सभी समूहों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से मेवाड़ के इतिहास को जीवंत कर दिया और दर्शकों को एक यादगार अनुभव प्रदान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हमें अपने इतिहास, विशेष रूप से वीरांगनाओं की शौर्यगाथाओं और बलिदानों को जानना और उनसे प्रेरणा लेना चाहिए।
कार्यक्रम में नए सदस्यों का भी हार्दिक स्वागत किया गया। ज्योति जैन ने बताया कि मंच में नए सदस्य जुड़े हैं, जिनका निर्मला लोढ़ा,व कार्यकारिणी सभी सदस्य ने स्नेहपूर्वक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आशा नावड़िया द्वारा सभी को उपहार वितरित किए गए तथा शेली बाबेल,व पीहु जैन ने स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को आशा नावड़िया एवं मीना जैन द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में मंच द्वारा यह विश्वास दिलाया गया कि इस प्रकार का ऐतिहासिक कार्यक्रम भविष्य में और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसे मंच मंत्री ज्योति जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया।