GMCH STORIES

बीएनआई उदयपुर ने रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर पर शानदार जीत कर जीती 2 मैचों की क्रिकेट सीरीज

( Read 895 Times)

05 Apr 26
Share |
Print This Page

बीएनआई उदयपुर ने रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर पर शानदार जीत कर जीती 2 मैचों की क्रिकेट सीरीज


उदयपुर। बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल बीएनआई उदयपुर और रोटरी क्लब उदयपुर के बीच के बीच आयोजित 2 मैचों की मैत्रीपूर्ण क्रिकेट सीरीज में बीएनआई उदयपुर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन दीपक मेहता एवं असिस्टेंट गवर्नर अनिल छाजेड़ ने टॉस करवाये सीरीज के पहले मुकाबले में रोटरी उदयपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 73 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएनआई उदयपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 6 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से रिशी कटारिया ने 24 रन कुशल जैन ने 14 रन तथा पंचम मेहता ने 30 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में शिराज राहुल ने 2 विकेट, जबकि प्रियेश जैन,पंचम मेहता, व आशीष
बाहेती ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। इस मैच में पंचम मेहता को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बीएनआई के कार्यकारी निदेशक अनिल छाजेड़ ने बताया कि दूसरे मुकाबले में बीएनआई उदयपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 135 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस दौरान हितेश भोई ने 65 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोटरी उदयपुर की टीम 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 98 रन ही बना सकी। रोटरी की ओर से गौरव नागौरी ने 60 रन बनाए। बीएनआई उदयपुर की ओर से गेंदबाजी में राहुल पालीवाल ने 3 विकेट तथा प्रियेश जैन व पंचम मेहता ने 2-2 विकेट हासिल किए। इस मैच में हितेश भोई को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनिल छाजेड़ एवं अध्यक्ष निर्वाचित श्रीचंद खातुरिया ने  पंचम मेहता को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, गौरव नागोरी को बेस्ट बैट्समैन तथा राहुल पालीवाल को बेस्ट बॉलर के खिताब से सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता में बीएनआई उदयपुर का नेतृत्व प्रियेश जैन तथा रोटरी उदयपुर का नेतृत्व अजय अग्रवाल ने किया। रोटेरियन सतीश जैन, विनीत दमानी एवं रोटरी  और बी एन आई के सदस्य उपस्थित थे। इस आयोजन में खिलाड़ियों ने खेल भावना, उत्साह और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे यह सीरीज यादगार बन गई।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like