GMCH STORIES

आनंदी-शांति की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

( Read 3966 Times)

05 Apr 26
Share |
Print This Page

आनंदी-शांति की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

उदयपुर। अमर शहीद स्वर्गीय श्री शांतिलाल मेहता एवं स्वर्गीय श्री आनंदीलाल खेड़वा की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को देहली गेट स्थित शांति-आनंदी स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का भावपूर्ण आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीतों के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय आनंदी एवं शांति के प्रेरणादायक जीवन, उनके त्याग, संघर्ष एवं समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के संयोजक श्री सुनील खेड़वा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर उदयपुर शहर विधायक श्री ताराचंद जैन एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक श्री पंकज कुमार शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर दिनेश मकवाना, पारस सिंघवी, तुषार खेड़वा, रोचिन खेड़वा, अमित खेड़वा, कनकलाल मेहता, कैलाश मेहता, अमृतलाल खेड़वा, सतीश खेड़वा, हंसमुख जैन, अनिल मेहता, रामणिक मेघावत, फिरोज अहमद शेख, सज्जाद खान, गोविन्द सक्सेना, संजय मंदवानी, अनूप खेड़वा, बसंत पोरवाल, प्रकाश कोठारी, कीर्ति जैन, आशीष मेहता, नितेश सर्राफ, चित्रु देवासी, राजवीर मेघवाल सहित बड़ी संख्या में परिवारजन, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि एवं राष्ट्रहित में सेवा के संकल्प के साथ किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like