GMCH STORIES

त्रिशला जागृति मंच एवं नर्सेज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

( Read 649 Times)

05 Apr 26
Share |
Print This Page

त्रिशला जागृति मंच एवं नर्सेज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

 उदयपुर। ब्लड हेल्प सोसाइटी त्रिशला जागृति मंच एवं नर्सेज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को सूरजपोल स्थित वासुपूज्य धर्मशाला मैं एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
 ब्लड हेल्प सोसाइटी के पंकज जैन ने बताया कि इस विशाल रक्तदान शिविर के उद्घाटनकर्ता एवं मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया थे। इस अवसर पर शहर विधायक ताराचंद जैन ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर राहुल जैन महाराणा भूपाल चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ आर एल सुमन एवं महिला बैंक की अध्यक्ष डॉक्टर किरण जैन थे।
उन्होंने बताया कि पिछला जागृति मंच ब्लड हेल्प सोसाइटी द्वारा ट्वेंटी फोर इंटू सेवन इंडिया सर्विस के सहयोग से यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 80 रक्त वीरों ने अपने रक्त का दान किया और आगे भी रक्तदान का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ब्लड हेल्प सोसाइटी के ओमप्रकाश पंकज जैन दिनेश कुमार ओदीच्य, राजकुमार विकास मंडीवाल, जितेंद्र सलावत विजय पटेल अशोक चाहर, नर्सेंज एसोसिएशन के मंगला जोशी शर्मिला माली शाहीन बानु प्रतिभा मनीष शर्मा निशा बिंदु नीता रेशम त्रिशला जागृति मंच की अध्यक्ष डॉक्टर किरण जैन पूनम जैन विशाखा जैन मधु भोरावत सेजल जैन प्रतिभा चंदावत, योगेश अखावत हेमंत पंचोली, राजकुमार भोरावत, राजराजेश्वर जैन हरीशजी कोडीया निर्मल पंचोली, राजमल जैन प्रवीण जैन आदि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like