GMCH STORIES

उदयपुर में गौ माता का भव्य ‘छप्पन भोग’ आयोजन, 500 से अधिक गौभक्त हुए शामिल

( Read 454 Times)

07 Apr 26
Share |
Print This Page
उदयपुर में गौ माता का भव्य ‘छप्पन भोग’ आयोजन, 500 से अधिक गौभक्त हुए शामिल

उदयपुर। गुरु कमल चंद्रोशन गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित ‘छप्पन भोग’ श्रृंखला का पहला आयोजन महाकालेश्वर मंदिर की गौशाला में अपार श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 500 से अधिक गौभक्तों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।

ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने बताया कि 108 गौशालाओं में आयोजित होने वाली इस श्रृंखला का उद्देश्य गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज को इस पुण्य कार्य से जोड़ना है। उदयपुरवासियों के उत्साह और सहयोग से यह पहला आयोजन अत्यंत सफल रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं ब्रांड एंबेसडर “राजस्थान गौरव” डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि गौ सेवा हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस श्रृंखला के आगामी आयोजनों में भाग लेकर मेवाड़ की गौ सेवा परंपरा को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने ट्रस्ट को एक ‘गो रथ’ उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि राव अजात शत्रु ने की। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी एडवोकेट निर्मल पंडित, राव उमराव सिंह, लव वर्मा एवं भगवती लौहार शामिल रहे। एडवोकेट निर्मल पंडित ने कहा कि गौ सेवा केवल भोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण, स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन से भी जुड़ी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के 56 व्यंजन तैयार कर गौ माता को अर्पित किए गए। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में कई भामाशाहों एवं सहयोगियों ने भी योगदान दिया, जिनमें सिद्धार्थ मेडिकल के विक्रम कोठारी द्वारा 250, रेखा मोगरा द्वारा 200 तथा महावीर इंटरनेशनल उदयपुर के रविंद्र सुराणा द्वारा 100 गौ भोजन पात्र हेतु सहयोग प्रदान किया गया।
महासचिव सीमा जैन ने बताया कि श्रृंखला का दूसरा ‘छप्पन भोग’ 11 अप्रैल 2026 को हरि गौशाला, रघुनाथपुरा (न्यू आरटीओ के सामने, हनुमान मंदिर) में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी उदयपुरवासियों से इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
अंत में ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश जैन ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं गौभक्तों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन सेवा, भक्ति और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like