उदयपुर | भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा शहर जिला उदयपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत आज विभिन्न मोर्चों एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल द्वारा सेवा, स्वच्छता एवं जनसंपर्क से जुड़े विविध कार्यक्रम उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुए। प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद सामर महामंत्री पारस सिंघवी कार्यक्रम संयोजक दिग्विजय श्रीमाली प्रकाश अग्रवाल का आतिथ्य रहा।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि प्रातःकालीन सत्र में सभी मोर्चों द्वारा निर्धारित स्थानों पर स्वच्छता एवं सेवा अभियान चलाए गए।
अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा प्रभारी देवेंद्र साहू अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अख्तर सिद्दीकी और इरशाद चैनवाला के नेतृत्व में मुखर्जी चौक क्षेत्र में स्वच्छता कार्यक्रम कर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
*OBC मोर्चा* द्वारा गुलाब बाग स्थित कमल तलाई बावड़ी की साफ सफाई की गई। घूमने आने वाले आमजन बावड़ी के सौंदर्य में निखार आने से हुए प्रभावित।ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश जी सुथार जिला महामंत्री डॉ पंकज बोराणा देव नारायण धाभाई विष्णु प्रजापत गिरीश शर्मा देवेंद्र साहू रामलाल साहू महामंत्री कमलेश प्रजापत हरीश चौधरी रोशन सुथार मुकेश शर्मा लालजी कुमावत राणा जायस वाल विजय ओड राजेंद्र दया कैलाश साहू सोहनलाल सुहालका आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता ओबीसी मोर्चा शहरजिला अध्यक्ष बाबूलाल ओड के साथ सहयोग कर बावड़ी के स्वरूप को निखारा।
महिला मोर्चा द्वारा महाकाल मंदिर परिसर में सेवा एवं स्वच्छता का कार्य किया गया। मंडल अध्यक्ष रणजीत दिगपाल लोकेश कोठारी डॉ सोनिका जैन मीनू कंवर चोहान विजयलक्ष्मी कुमावत शीतल गुप्ता तारा पुर्बिया गीत गुप्ता अदिति आदि बहने उपस्थित रही ।
युवा मोर्चा द्वारा बस स्टैंड पर स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पंवार राजेश अग्रवाल मनोज साहू इंद्रजीत सिंह विषावत गौरव शर्मा नीरज सालवी सुनील डांगी आशू गायरी उपस्थित रहे।
पं दीनदयाल उपाध्याय मंडल के तत्वावधान में सैटेलाइट हॉस्पिटल सेक्टर 6 में चिकित्सकों का सम्मान फल वितरण का आयोजन किया गया।कार्य्रकम में ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा जिला महामंत्री पारस सिंघवी पुर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट कार्य्रकम जिला सयोजक दिग्विजय श्रीमाली मण्डल अध्यक्ष महेश पूरी गोस्वामी मंडल महामंत्री जगदीश मेनारिया शम्भु सिंह देवड़ा रमेश सुथार प्रदीप विजयवर्गीय दीपक सिंह चौहान परमवीर मेनारिया मीरा मीणा हितेष गाँधी रोशन सुथार आदेश्वर जैन राम चंद्र टेलर भूपेन्द्र भाटी क्षेत्रीय पार्षद मुकेश शर्मा एवं मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
SC मोर्चा द्वारा राणा प्रतापनगर रेलवे स्टेशन परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।
किसान मोर्चा ने कृषि उपज मंडी क्षेत्र में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया।
इसी क्रम में ST मोर्चा द्वारा सुखदेवी माताजी मंदिर, बेदला में सफाई अभियान संचालित किया गया।
जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के प्रति सेवा भावना का संदेश दिया गया। इन कार्यक्रमों में जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी के संस्थापक विचारों एवं सेवा, समर्पण और स्वच्छता के मूल मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर इस प्रकार के सेवा कार्य संगठन की कार्यशैली को दर्शाते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करते हैं।