GMCH STORIES

परशुराम जन्मोत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम 16 अप्रैल से

( Read 548 Times)

12 Apr 26
Share |
Print This Page
परशुराम जन्मोत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम 16 अप्रैल से

उदयपुर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर विप्र फाउंडेशन एवं भगवान श्री परशुराम सर्व ब्रह्म समाज समिति की ओर से 16 से 20 अप्रैल तक पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इन आयोजनों को सफल बनाने हेतु शहर के 70 विप्र संगठनों के पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित होटल ब्रजराज पैलेस में आयोजित विशेष बैठक में एकत्र हुए।

फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल ने बताया कि सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने एक स्वर में आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने पर जोर दिया। समाज के वरिष्ठजनों ने सभी संगठनों का आह्वान किया कि वह अपनी-अपनी कार्यकारिणी के माध्यम से कार्यक्रमों के निमंत्रण पत्रक घर–घर तक पहुंचाएं एवं समाज जनों से सभी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध करें।

बैठक में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक धर्म नारायण जोशी, फाउंडेशन के संगठन मंत्री केके शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम सिखवाल,

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हंसराज दवे, विप्र फाउंडेशन महामंत्री राकेश जोशी, दुर्गेश सुखवाल, हरीश शर्मा, भरत जोशी, अनिल पचौरी, मगन जोशी, केशव व्यास, सुरेश शर्मा, लोकेश मेनारिया, इंदर मेनारिया, मुनेश शर्मा, निलेश चौबीसा, शिवकुमार शर्मा, बंसीलाल मेनारिया, विजय प्रकाश विप्लवी, नारायण लाल जी जोशी सहित ब्राह्मण समाज के 70 संगठनों के अध्यक्ष,महामंत्री एवं अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे। संचालन दुर्गेश सुखवाल ने किया और धन्यवाद राकेश जोशी ने ज्ञापित किया

यह होंगे आयोजन

पांच दिवसीय आयोजन की श्रृंखला का शुभारंभ 16 अप्रैल गुरुवार को सायंकाल साढ़े 5 बजे दीप प्रज्वलन, महाआरती एवं रंगोली प्रतियोगिता से होगा। पानेरियों की मादड़ी 100 फीट रोड स्थित परशुराम चौराहे पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का संयोजन मेनारिया ब्राह्मण समाज एवं विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की ओर से किया जाएगा। 17 अप्रैल शुक्रवार को गंगू कुंड पर गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा जिसके संयोजन का जिम्मा पालीवाल ब्राह्मण समाज एवं बड़ा नागदा ब्राह्मण समाज को सोपा गया है। 18 अप्रैल शनिवार को एमबी कॉलेज इनडोर स्टेडियम में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसका संयोजन विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ, राजकीय सेवारत प्रकोष्ठ एवं माइनिंग इंजीनियर एसोसिएशन की ओर से किया जाएगा। रविवार को भव्य शोभायात्रा एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में समाज जन सम्मिलित होंगे। दोपहर 3 बजे से फतेह स्कूल प्रांगण से शोभायात्रा प्रारंभ होगी जो सूरजपोल, अस्थल मंदिर, झीनी रेत, लखारा चौक, धान मंडी संतोषी माता मंदिर, दिल्ली गेट, बापू बाजारज़ सूरजपोल होते हुए पुनः फतेह स्कूल प्रांगण में पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित होगी। यहां पर परम पूज्य संत श्री कमलेश जी शास्त्री द्वारा आशीर्वचन दिया जाएगा। कार्यक्रम की अंतिम श्रृंखला में 20 अप्रैल सोमवार को सेक्टर 11 वल्लभाचार्य पार्क स्थित परशुराम प्रतिमा स्थल पर हवन, पूजन एवं आरती का आयोजन दक्षिणांचल समिति एवं चौबीसा समाज हितकारी समिति के संयोजकत्व में किया जाएगा।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like