GMCH STORIES

प्रकृति रिसर्च सोसाइटी, उदयपुर (PRSU) द्वारा उच्च स्तरीय विचार–मंथन बैठक का आयोजन

( Read 927 Times)

12 Apr 26
Share |
Print This Page

प्रकृति रिसर्च सोसाइटी, उदयपुर (PRSU) द्वारा उच्च स्तरीय विचार–मंथन बैठक का आयोजन

उदयपुर। प्रकृति रिसर्च सोसाइटी की ओर से रविवार को अपने मुख्यालय पर विचार–मंथन एवं संवाद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष प्रो. पी.आर. व्यास ने की। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक अनुसंधान और जमीनी स्तर पर पर्यावरणीय कार्रवाई के बीच सेतु निर्माण करना था।

अध्यक्ष प्रो पीआर व्यास ने बताया कि बैठक में अनुसंधान मार्ग, सरकारी सहयोग, क्षेत्रीय कार्ययोजना, जनजागरूकता, अनुसंधान परियोजना आदि विषयों पर विचार विमर्श किया गया। प्रो. सुधेश नांगिया ने अपने मुख्य वक्त्वय में सहयोगात्मक शोध मॉडल की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन, जल प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन जैसी समस्याओं के समाधान हेतु स्थानीय समुदायों और सरकारी निकायों के एकीकरण पर जोर दिया। विशेष चर्चा "अर्बन विलेजेज़" और अस्थिर पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण पर हुई। बैठक में  35  से अधिक क्षेत्रीय एवं राज्य समन्वयकों ने भाग लिया। प्रत्येक प्रतिनिधि ने अपने क्षेत्र की चुनौतियाँ प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर सोसाइटी ने युवा भूगोलविदों से शोध प्रस्ताव आमंत्रित किए। प्रो. मोहन निमोले ने घोषणा की कि द्वितीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति सम्मेलन 23–24 अक्टूबर 2026 को विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन (म.प्र.) में आयोजित होगा।

उत्तर व पश्चिम क्षेत्र से प्रो. बी.पी. नैथानी (उत्तराखंड), प्रो. अनुराधा शर्मा (जम्मू), प्रो. एम.एल. मीना (हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय), डॉ. किर्पा राम (हिसार), डॉ. अनिल कुमार (भिवानी), प्रो. कृष्ण मोहन (चंडीगढ़), प्रो. गौरव कलाट (पंजाब) आदि शामिल रहे।

पश्चिमी क्षेत्र से डॉ. अनुश्री (अहमदाबाद), प्रो. आर.एन. मिश्रा (जयपुर), प्रो. एम.एम. शेख (चुरु), प्रो. लक्ष्मण परमार (टीएसपी), प्रो. राकेश दशोरा (उदयपुर) उपस्थित रहे।

मध्य एवं पूर्व क्षेत्र से प्रो. ए.पी. मिश्रा (बीएचयू), प्रो. ए.आर. सिद्दीकी (इलाहाबाद विश्वविद्यालय), प्रो. एस. सेनगुप्ता (कोलकाता), प्रो. मोहन निमोले (उज्जैन), डॉ. प्रमिला बागेल (उज्जैन) आदि ने भाग लिया। दक्षिण एवं पश्चिम क्षेत्र से प्रो. वेंकटेश सुरेश (चेन्नई), प्रो. दयानंद उजलाम्बे (औरंगाबाद), तथा मुंबई विश्वविद्यालय के प्रो. एस.वी. चव्हाण और प्रो. गवित उपस्थित रहे। बैठक का समापन सचिव श्री एच.एल. व्यास द्वारा बजट प्रस्तुति और प्रो. राकेश दशोरा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like