उदयपुर । महान संघठन शिल्पी, ऋषि परंपरा के राजनेता, तेजस्वी एवं कर्मयोगी, सतोगुणी एवं सादगी की प्रतिमूर्ति, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं पूर्व राज्यपाल सुंदर सिंह भंडारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए जनसंघ से भाजपा तक के मार्गदर्शक जो पुरातन और आधुनिकता के सेतु थे उन्हें शत-शत प्रणाम करते हुए सभी वक्ता एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज गोवर्धन सागर पाल स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए भाजपा शहर जिला द्वारा आयोजित समारोह में भंडारी जी की 105वीं जयंती पर स्मरण किया।
समारोह का शुभारंभ संघठन गीत एवं वंदेमातरम के साथ प्रारंभ करते हुए भंडारी जयंती समारोह में अध्यक्षता कर रहे शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने उद्बोधन में व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला, समारोह में वक्ता सर्व श्री पूर्व महापौर चंदर सिंह कोठारी ने भण्डारी जी के अनुशासन एवं संघठन विस्तार, पूर्व महापौर रजनी डांगी ने कार्यकर्ता निर्माण एवं कार्यविस्तार तथा पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने भण्डारी जी के संघठन नेतृत्व एवं पूर्णकालीन कार्यकर्ता से राज्यपाल, पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी ने कहा कि संगठन के निर्णय को सर्वोपरी मानते हुए आगे बढ़ना ही भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान है। भंडारी ने राजनीति में संत की भूमिका निभाते हुए अपने सिद्धांतों के बल पर नई दिशा दी।ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीना ने कहा की भंडारी का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक था। संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज को अर्पित कर जनसंघ से भाजपा के निर्माण में महत्ती भूमिका निभाई।
भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा की भंडारी राष्ट्रीय विचार धारा के प्रेरणा पुंज कुशल संघठन करता और दूरदर्शी नेता थे जीवन की प्रसंगिता एवं उनके जीवन को आत्मसाथ कर संघठन को शशक्त बनाए अनेक समरणों के साथ भंडारी को राजनीति का आज़ाद शत्रु बताया।
सामर ने संबोधन में भंडारी की स्मृति में डाक टिकिट एवं सिक्का, विश्वविद्यालय का नामकरण, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लघुपुस्तिका प्रकाशित करने का जिला संघठन से आग्रह किया इस हेतु प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्य मंत्री श्री भजन लाल शर्मा से भेंट कर क्रियांवन किया जाये।
समारोह के संयोजन कर्ता पारस सिंघवी ने भंडारी के मेवाड़ से जीवन प्रसंग का स्मरण कराया इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे 11 सम्माननीय वरिष्ठ नागरिकों का परिचय करवाया एवं महामंत्री पंकज बोराना तथा देवी लाल सालवी ने धन्यवाद व्यक्त किया।
समारोह में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भंडारी स्मृति को चिरस्थायी हेतु पोधारोपण का शुभारंभ किया।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर दिलीप सिंह राठौड़ उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा रणजीत दिग्पाल प्रताप सिंह राठौड़ अमृत मेनारिया मुकेश जोशी विजय आहुजा रूचिका जैन हंसा माली जगदीश शर्मा मनोहर चौधरी छोगालाल भोई दिग्विजय श्रीमाली देवेंद्र साहू विजय प्रकाश विप्लवी खुबीनलाल पालीवाल तुषार मेहता प्रकाश अग्रवाल सपना कुर्डिया विजय प्रजापत गजेंद्र अग्रवाल सत्यनारायण मोची गोपाल सालवी आरती वसिटा माधुरी राठौड़ शिवशंकर नागदा राजकुमारी गन्ना देवी लाल भगोड़ा नारायण सिंह चंदाना मांगू सिंह रावत बबीता लॉरेंस डॉ. सोनिका जैन बाबू लाल ओड़ देवेंद्र साहू रीता पुरी गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर भंडारी को नमन किया।