GMCH STORIES

आबकारी आयुक्त ने मदिरा उत्पादन इकाईयों एवं वितरण व्यवस्था का किया निरीक्षण

( Read 402 Times)

11 May 26
Share |
Print This Page
आबकारी आयुक्त ने मदिरा उत्पादन इकाईयों एवं वितरण व्यवस्था का किया निरीक्षण

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने सोमवार को उदयपुर में मदिरा उत्पादन इकाईयों एवं वितरण व्यवस्था का सघन निरीक्षण करते हुए बोटलिंग प्लांट्स में प्रोडक्शन यूनिट, वितरण व्यवस्था, कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, गोदाम से वितरण व्यवस्था, रिडेक्शन यूनिट की कार्य व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
आबकारी आयुक्त श्री मेहता ने सर्वप्रथम राजस्थान राज्य गंगानगर शुगर मिल्स लि. मदिरालय (रिडेक्शन सेन्टर) मादड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया उदयपुर का निरीक्षण करते हुए प्रोडक्शन यूनिट, कार्यालय, वितरण व्यवस्था के संबंध में डिपो मेनेजर से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा मानकों की पूर्ण पालना के साथ स्वच्छता बनाए रखने, रिकाॅर्ड के उचित संधारण, गोदाम से वितरण की प्रक्रिया के संबंध में दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इसी क्रम में आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने मेसर्स ग्लोबल स्प्रिट लि. प्रतापनगर इंडस्ट्रीयल एरिया, राजस्थान राज्य गंगानगर शुगर मिल्स लि. थोक गोदाम ट्रांसपोर्ट नगर उदयपुर, आरएसबीसीएल थोक गोदाम ट्रांसपोर्ट नगर उदयपुर, महामाया लिकर इंडस्ट्रीज लि. कलड़वास एवं सोलकिट डिस्टीलरी एंड बे्रवरिज प्राईवेट लि. का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यप्रणाली, वितरण व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देषित किया। आबकारी आयुक्त श्री मेहता ने गोदाम में अंग्रेजी शराब की बोतल पर चस्पा होलोग्राम स्टिकर की मोबाईल के माध्यम विभागीय सिटीजन ऐप से स्केन कर मदिरा के बेच नम्बर, एमआरपी आदि के संबंध में जांच भी की। इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत, जिला आबकारी अधिकारी आदराम दहिया, मुकेश देवपुरा, आबकारी निरीक्षक मुरलीधर सौदा, नरेश सुहैल, शकुन्तला जैन उपस्थित रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like