GMCH STORIES

ग्राम रथ अभियान के तहत जनसुनवाई, योजनाओं की दी जानकारी

( Read 368 Times)

11 May 26
Share |
Print This Page

ग्राम रथ अभियान के तहत जनसुनवाई, योजनाओं की दी जानकारी

उदयपुर। ग्राम रथ अभियान के तहत सोमवार को झाड़ोल  विधानसभा क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई और ग्रामीण संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मांडवा में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने ग्रामीणों की समस्याओं को  सुनकर अधिकारियों को समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, ग्राम रथ एलईडी वैन के माध्यम से  राजस्थान सरकार की 13 विभागों से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
 मंत्री खराड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन के हित में संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और जनकल्याण सरकार की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में समाजसेवी हिम्मत तावड़, मुकेश माली, पूर्व प्रधान मुरारीलाल व अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उपस्थित रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like