GMCH STORIES

बिना अनुमति अनुपस्थित कार्मिकों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

( Read 474 Times)

12 May 26
Share |
Print This Page

बिना अनुमति अनुपस्थित कार्मिकों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि राजकीय कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक अधिकारी व कार्मिक का नैतिक आचरण होना चाहिए। कार्यालय कक्ष व परिसर में फाईलों के ढेर, अव्यवस्थित कक्ष एवं स्वच्छता के अभाव में अव्यवस्था का वातावरण बनता है जो उचित नही है अतः आवश्यक सुधार किए जाने चाहिए।
आबकारी आयुक्त नमित मेहता मंगलवार को आबकारी मुख्यालय भवन उदयपुर में विभिन्न अनुभागों के औचक निरीक्षक के दौरान कार्मिकों को निर्देशित कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों पर कार्रवाई के निर्देश देते हुए फाईलों के उचित संधारण, कार्यालय कक्ष के बाहर अधिकारी का नाम मय पद एवं अनुभाग का नाम अंकित करने, आबकारी प्रयोगशाला में प्राप्त सेम्पल बोतलों के स्टाॅक का नियमानुसार निस्तारण करने, आबकारी हेल्पलाईन पर दर्ज अथवा प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई की दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देशित किया।
आबकारी आयुक्त श्री मेहता ने कार्यालय कक्ष एवं अनुभागों में इंटरनेट व बिजली की वायरिंग को व्यवस्थित करने, फाईलों के बंडल को रिकाॅर्ड रूम में संधारित के निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी अनुभाग, प्रयोगशाला, विभागीय जांच, हेल्पलाईन कंट्रोल रूम, होटल - बार सेक्शन, बकाया अनुभाग, आवक-जावक शाखा, उप विधि परामर्शी, संस्थापन शाखा, पीआरओ कक्ष, आईटी, लेखा, एपीएआर सेक्शन सहित विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और आवष्यक निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त अनिल कुमार शर्मा सहित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like