GMCH STORIES

गायत्री परिवार की युवा शाखा दिया की ओर से वार्षिक कार्यक्रम उत्कर्ष 2026 का शुभारंभ

( Read 714 Times)

21 May 26
Share |
Print This Page

गायत्री परिवार की युवा शाखा दिया की ओर से वार्षिक कार्यक्रम उत्कर्ष 2026 का शुभारंभ

उदयपुर। गायत्री परिवार की युवा शाखा दिया द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम उत्कर्ष 2026 का शुभारंभ गायत्री शक्तिपीठ सर्वऋतु विलास में अत्यंत उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मंगल शर्मा ने बताया कि यह पांच दिवसीय विशेष आवासीय ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया है, जिसमें खेल, संवादात्मक व्याख्यान, रचनात्मक गतिविधियों एवं भारतीय संस्कृति आधारित अनुभवों के माध्यम से बच्चों को संस्कारों एवं जीवन मूल्यों से जोड़ा जाएगा। शिविर में लगभग 50 बच्चे भाग ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान बच्चों को एक आदर्श दिनचर्या का पालन करवाया जाएगा तथा उन्हें मोबाइल और टीवी से दूर रखते हुए पूरे दिन विभिन्न सकारात्मक एवं सृजनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से सम्मिलित किया जाएगा। शाम के समय बच्चे गुलाब बाग जाकर भारतीय संस्कृति से जुड़े पारंपरिक एवं पुराने खेलों का आनंद भी लेंगे। शिविर में नृत्य, गायन, वादन, मंच संचालन, नाट्य कला आदि विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञों द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे बच्चों के व्यक्तित्व विकास एवं आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके।
कार्यक्रम में आइस ब्रेकिंग एक्टिविटी शांतिलालजी द्वारा करवाई गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन आदित्य कुमार एवं प्रणय त्रिपाठी ने किया। डॉ. अंजू श्रीमाली एवं टीम ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा धन्यवाद ज्ञापन उदयपुर समन्वयक विवेक दवे द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्वश्री ललित पानेरी, डॉ. आलोक व्यास, के. सी. व्यास, अल्केश, रमेश असावा, राजेंद्र त्रिपाठी, विनोद पांडे, डॉ. अंजू श्रीमाली, ऋतु राठौड़, रेखा असावा, शिव सुत राव, अंजलि शर्मा, निधि, डॉ आरुषि श्रीमाली, एकदेव श्रीमाली, चयन त्रिपाठी, परमेश पांडे, नरेंद्र चौधरी, आदित्य चौधरी, हरीश सालवी, डॉ मेघा, डॉ यतीश, महेश जी, रागिनी, विशाल, हेमांग, शुभम, भरत सोनी, शिवम, लक्षिता पालीवाल, प्रेक्षा, प्रियंका पानेरी जी, वर्चस्वी उपस्थित रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like