GMCH STORIES

शिविर में आत्म रक्षा प्रशिक्षण के साथ स्वर्ण प्राशन संस्कार भी हुआ

( Read 664 Times)

21 May 26
Share |
Print This Page

शिविर में आत्म रक्षा प्रशिक्षण के साथ स्वर्ण प्राशन संस्कार भी हुआ

उदयपुर।  सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर की ओर से चलाए जा रहे बाल संस्कार शिविर के चौथे दिन गुरुवार को आत्म रक्षा प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को विषम परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना करने की प्रभावी तकनीकों का अभ्यास करवाया गया। यह प्रशिक्षण जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर के निर्देशानुसार कालिका पेट्रोलियम टीम द्वारा दिया जा रहा है। आयुर्वेद विशेषज्ञ चन्द्र कला आर्या, रेखा मोगरा और शकुंतला गिलुंडिया द्वारा बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धन एवं ग्रीष्म ऋतु की बीमारियों से बचाव हेतु स्वर्ण प्राशन संस्कार करवाया और अमृतधारा औषधि प्रशिक्षणार्थियों को उपलब्ध करवाई गई। योगाचार्य जिग्नेश शर्मा ने व्यक्तित्व विकास हेतु सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, सर्वागासन, हलासन, अनुलोम-विलोम, शीतली, शीतकारी, भ्रामरी प्राणायाम और सूक्ष्म क्रियाएं करवाई। सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने दैनिक अग्निहोत्र का क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने मनुष्य को महान बनाने में सहायक पांच महायज्ञ ब्रह्म यज्ञ, देवयज्ञ, पितृ यज्ञ, अतिथि यज्ञ और बलिवैश्य यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिदिन करने का संकल्प दिलवाया। संस्कृत भारती चित्तौड प्रान्त के कुलदीप जोशी ने संस्कृत में गिनती, वार्ता में उपयोगी वाक्य बोलना सिखाया। शिविर संयोजक नवनीत भट्ट ने शिविर सम्बन्धी आवश्यक निर्देश दिए। हास्य योग, जयघोष, सामूहिक शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिविर में 35 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं जिन्हें संस्कारवान, ईश्वर भक्त और राष्ट्रभक्त बनाने के उद्देश्य से पाइन वर्ल्ड स्कूल, सेक्टर 5 में चल रहे इस सप्त दिवसीय शिविर का समय प्रतिदिन सायं 5 बजे से सायं 7 बजे तक है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like