GMCH STORIES

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा

( Read 438 Times)

25 May 26
Share |
Print This Page
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा

उदयपुर। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में योग दिवस के जिला स्तरीय आयोजन, व्यवस्थाओं, सहभागिता एवं प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला कलक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योग दिवस के आयोजन को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए। उन्होंने आयोजन स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बैठक में सहायक नोडल अधिकारी डाॅ शोभालाल औदिच्य ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 14 जून से 21 जून तक शहर के विभिन्न स्थानों पर योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास, योग रैली, प्रश्नोत्तरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी, एनएसएस, स्काउट-गाइड पदाधिकारी, पतंजलि योग पीठ के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

21 जून को गांधी ग्राउंड में होगा मुख्य आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 21 जून रविवार को प्रातः 6.15 बजे से गांधी ग्राउंड स्थित भंडारी दर्शक मंडप में आयोजित होगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं आमजन भाग लेंगे।

विभिन्न स्थानों पर होंगे पूर्वाभ्यास
14 जून को फतहसागर पाल, 15 जून को सुखाड़िया समाधि पार्क, 16 जून को सहेलियों की बाड़ी तथा 17 जून को गुलाब बाग में योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास आयोजित किए जाएंगे। वहीं 20 जून को गांधी ग्राउंड स्थित भंडारी दर्शक मंडप में अंतिम पूर्वाभ्यास होगा।

योग रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी
18 जून को शाम 6 बजे से मोती मगरी से फतहसागर देवाली छोर तक योग रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा 19 जून को मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद महाविद्यालय में योग आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके साथ ही 18 जून को ऑनलाइन योग आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like