राज्य सरकार के “वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान” के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत लखावली तालाब पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गंगा पूजन एवं आरती के साथ वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक विकास अधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के प्रति राज्य सरकार का संदेश देते हुए जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री मोहन जी पटेल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि
कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री श्री अशोक जी शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री भोपाल सिंह राणा जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन जी पालीवाल, केसुलाल जी डांगी, मंडल महामंत्री कन्हैयालाल जी जैन, रतनलाल जी गांछा, मंडल उपाध्यक्ष शंकर जी डांगी, मंत्री सुरेश जी गायरी, युवा मोर्चा से मनीष शर्मा जी, सुनील जी पालीवाल, चंद्रभान सिंह मोजावत जी, सहित ग्राम पंचायत लखावली के उपसरपंच मनोज जी, वार्ड पंच शंकर जी, हिमांशु जी, बालूराम जी, रमेश जी एवं नंद जी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, ग्रामीणजन, कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं युवा साथियों की भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता रही।