GMCH STORIES

अशोका पैलेस पर 31 मई को सजेगी सुरों की महफिल, “सदाबहार नगमे” में गूंजेंगे रफ़ी-लता के अमर गीत

( Read 312 Times)

28 May 26
Share |
Print This Page
अशोका पैलेस पर 31 मई को सजेगी सुरों की महफिल, “सदाबहार नगमे” में गूंजेंगे रफ़ी-लता के अमर गीत

उदयपुर। संगीत प्रेमियों के लिए सुरों की मण्डली संस्था द्वारा 31 मई को भव्य संगीतमय संध्या “सदाबहार नगमे” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम अशोका पैलेस स्थित मधुश्री ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में स्वर सम्राट मोहम्मद रफ़ी , स्वर कोकिला लता मंगेशकर , आशा भोंसले एवं किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

कार्यक्रम का आयोजन सुरों की मण्डली के वरिष्ठ विंग द्वारा किया जा रहा है, जिसमें हेमा जोशी, एच. काज़ी एवं राजकुमार बापना मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पुराने सुनहरे दौर के मधुर गीतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा संगीत प्रेमियों को एक यादगार संगीतमय शाम प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शहर के कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

संस्था के सचिव अरुण चौबीसा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा संगीत प्रेमियों में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह है। उन्होंने शहरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

कोषाध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने बताया कि आयोजन में आने वाले अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि सभी दर्शक संगीत की इस महफिल का भरपूर आनंद ले सकें।

कार्यक्रम संयोजक हेमा जोशी ने बताया कि “सदाबहार नगमे” में पुराने दौर के लोकप्रिय गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो श्रोताओं को यादों के सुनहरे सफर पर ले जाएंगी। उन्होंने सभी संगीत प्रेमियों, मित्रों एवं परिवारजनों को कार्यक्रम में पधारने का आमंत्रण दिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like