GMCH STORIES

आबकारी विभाग का सफल अभियान - प्रभावी कार्रवाई

( Read 715 Times)

01 Jun 26
Share |
Print This Page
आबकारी विभाग का सफल अभियान - प्रभावी कार्रवाई

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के कुशल निर्देशन में प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए एक मई से 31 मई तक चलाए गए विशेष निरोधात्मक अभियान प्रभावी एवं सफल रहा है। प्रदेश में इस अभियान के दौरान 3 करोड़ 93 लाख रूपए से अधिक की बड़ी मात्रा में अन्य राज्यों की अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी गई साथ ही अवैध हथकड़ मदिरा बरामदगी, वाॅश एवं शराब की भट्टियों को नष्ट करते हुए 922 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किए गए। उल्लेखनीय है कि इस सफल अभियान से अवैध मदिरा की तस्करी पर प्रभावी चोट की गई है जिससे राजस्व क्षति को रोकने में सहायता मिलेगी।

3 करोड़ 93 लाख से अधिक की विदेशी मदिरा जब्त
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत एक मई से 31 मई 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 2046 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में देशी मदिरा 19 लाख 41 हजार 242 रूपए लागत की 7182 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा 3 करोड़ 93 लाख 6 हजार 809 रूपए की 39219 लीटर, बीयर 44 लाख 40 हजार रूपए की 19806 लीटर, स्प्रिट 30 लीटर एवं हथकड़ शराब 13443 लीटर जब्त की गई है। इसी क्रम में वाॅष 5 लाख 62 हजार 984 लीटर नष्ट किया गया है। प्रदेश में अभियान के दौरान बडे वाहन 15, हल्के चार पहिया 13, तिपहिया वाहन एक एवं दुपहिया वाहन 65 सहित 94 वाहन जब्त करते हुए 922 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है।

आबकारी आयुक्त का प्रभावी नेतृत्व
आबकारी आयुक्त नमित मेहता द्वारा विशेष निरोधात्मक अभियान की नियमित माॅनिटरिंग करते हुए दो बार विडियों काॅन्फ्रेंस कर प्रदेश की समस्त ईपीएफ टीम, जोन व जिला अधिकारियों को सजगता से गश्त, नाकाबंदी एवं दबिश के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। इस अभियान की जोन एवं जिलेवार प्रगति की दैनिक समीक्षा कर अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए मुखबिर तंत्र को सुदृढ़ करते हुए स्थानीय पुलिस, रेलवे पुलिस का आवश्यकतानुसार सहयोग लेकर प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रेरित किया गया। इससे इस अभियान की सफलता सुनिश्चित हुई।

करोड़ों की अवैध मदिरा पकड़ी
प्रदेष में आबकारी विभाग के निरोधात्मक अभियान के तहत एक से 31 मई 2026 की अवधि में उदयपुर मेें खेरवाड़ा के खांडी ओबरी टोल नाके के समीप ट्रक कंटेनर से फोर सेल चंडीगढ़ अंग्रेजी शराब जब्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत 35 लाख रूपए आंकी गई। इसी प्रकार हनुमानगढ़ में भारतमाला एक्सप्रेस वे पर ट्रक से फोर सेल इन पंजाब अंगे्रजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई जिसकी अनुमानित कीमत 90 लाख रूपए है। जोधपुर के औसियां में भारतमाला एक्सप्रेस वे पर ट्रक से अनुमानित 58 लाख रूपए की अंग्रेजी शराब जोधपुर एवं पाली की संयुक्त टीम द्वारा जब्त की गई। कोटा में नेषनल हाईवे 52, नया टोल प्लाजा गोपालपुरा के समीप दो अलग- अलग कार्रवाई में क्रमषः अनुमानित 60 एवं 70 लाख रूपए की अंग्रेजी शराब ट्रक से जब्त बरामद की गई। बाड़मेर के बालोतरा सर्किल में अमृतसर-जामनगर भारतमाला एक्सप्रेस वे पर ट्रक से अनुमानित 62 लाख रूपए की अंग्रेजी शराब बरामद कर प्रकरण दर्ज किया गया। इसी प्रकार दौसा मंे दिल्ली-मुम्बई एक्सपे्रस वे पर नाकाबंदी के दौरान ट्रक से फोर सेल इन पंजाब अंग्रेजी शराब बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रूपए है। इसी क्रम में जालौर में भी एक मिनी ट्रक से अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की गई। प्रदेश में अवैध हथकड़ मदिरा, वाॅश नष्टीकरण की भी प्रभावी कार्यवाही हुई। ईपीएफ दलों ने रेलवे पुलिस के साथ मिलकर भी कार्यवाहियां करते हुए अवैध मदिरा के परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई गई।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like