GMCH STORIES

ओसवाल बड़े साजन महिला शक्ति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधे व जूट बैग वितरित

( Read 615 Times)

02 Jun 26
Share |
Print This Page
ओसवाल बड़े साजन महिला शक्ति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधे व जूट बैग वितरित

उदयपुर। ओसवाल बड़े साजन महिला शक्ति की द्विमासिक बैठक होटल फर्न रेजिडेंसी में आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण विषय पर विशेष चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि राहड़ा फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती अर्चना सिंह चारण ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी केवल सरकार या संस्थाओं की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की धुरी होती हैं, इसलिए पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
क्लब की संस्थापक डॉ. मनीषा लोढ़ा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए पर्यावरण संदेश आधारित पोस्टर एवं नारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता और रचनात्मकता का परिचय दिया। इस अवसर पर राहड़ा फाउंडेशन की ओर से श्रीमती अर्चना सिंह चारण ने सभी उपस्थित महिलाओं को तुलसी के पौधे एवं जूट के बैग वितरित कर पर्यावरण संरक्षण तथा प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। क्लब की संरक्षक साधना बाबेल ने सभी महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए अधिकाधिक पौधारोपण और प्रकृति संरक्षण का संकल्प कराया।
उद्यमी मंजू बोर्दिया ने महिलाओं से आह्वान किया कि आगामी विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रत्येक महिला कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी जियो टैगिंग कर उसके संरक्षण का दायित्व भी निभाए।
पोस्टर एवं नारा प्रतियोगिता में नीता धूपिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मंजू सरूपरिया (आर) एवं मंजू सरूपरिया (पी) क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के दौरान फर्न रेजिडेंसी होटल के कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता प्रदर्शित की।
कार्यक्रम की सफलता में उषा लोढ़ा, मंजूबाला चव्हाण एवं हेमलता चंडालिया का विशेष योगदान रहा। उपस्थित महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लेते हुए प्रकृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like