GMCH STORIES

आबकारी आयुक्त लेंगे विभागीय समीक्षा वीसी

( Read 286 Times)

03 Jun 26
Share |
Print This Page

आबकारी आयुक्त लेंगे विभागीय समीक्षा वीसी

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक विडियों काॅन्फ्रेंस के माध्यम से गुरूवार, 4 जून 2026 को सांय 5 बजे ली जाएगी। विडियो कॉन्फ्रेंस में विशेष निरोधात्मक अभियान, आबकारी राजस्व, मदिरा उठाव, आबकारी बंदोबस्त, निरोधात्मक गतिविधियां, बकाया वसूली एवं राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। विडियों कॉन्फ्रेंस में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, प्रहराधिकारी संबंधित क्षेत्र के वीसी कक्ष के माध्यम से शामिल होंगे। उक्त जानकारी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा ने दी।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like