GMCH STORIES

जिला शतरंज संघ, उदयपुर की वार्षिक साधारण सभा एवं निर्वाचन की घोषणा

( Read 355 Times)

13 Jun 26
Share |
Print This Page

राजस्थान शतरंज संघ से संबद्ध तथा राजस्थान खेल (संघों का पंजीकरण, मान्यता एवं विनियमन) अधिनियम, 2005 के अंतर्गत पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त जिला शतरंज संघ, उदयपुर की वार्षिक साधारण सभा (Annual General Meeting) एवं नवीन कार्यकारिणी के निर्वाचन की घोषणा कर दी गई है।

संघ के मानद सचिव इन्द्र कुमार प्रजापत ने बताया कि जिला शतरंज संघ, उदयपुर की वार्षिक साधारण सभा एवं कार्यकारिणी समिति के निर्वाचन दिनांक 05 जुलाई 2026 (रविवार) को सायं 4:00 बजे होटल मेपल रेजीडेंस, सेक्टर-5, हिरण मगरी, उदयपुर में आयोजित किए जाएंगे।

निर्वाचन प्रक्रिया राजस्थान खेल अधिनियम, 2005, राजस्थान खेल नियम, 2004 तथा जिला शतरंज संघ, उदयपुर के संविधान के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति पूर्व में आयोजित असाधारण आम सभा में की जा चुकी है तथा निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

संघ द्वारा संबद्ध सदस्य क्लबों को वार्षिक साधारण सभा की सूचना, निर्वाचन कार्यक्रम, मतदाता सूची तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रेषित कर दिए गए हैं। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन, जांच, नाम वापसी, मतदान एवं मतगणना की समस्त प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संपन्न होगी।

संघ द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान शतरंज संघ तथा संबंधित खेल प्राधिकरणों से निर्वाचन पर्यवेक्षक नियुक्त करने का अनुरोध भी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जिला शतरंज संघ, उदयपुर विगत वर्षों में जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की अनेक शतरंज प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के साथ-साथ उदयपुर जिले में शतरंज खेल के विकास, प्रशिक्षण गतिविधियों एवं प्रतिभा संवर्धन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता रहा है।

संघ ने सभी संबद्ध सदस्य क्लबों से निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की है, ताकि आगामी कार्यकाल 2026–29 हेतु नई कार्यकारिणी का गठन लोकतांत्रिक एवं संविधान सम्मत प्रक्रिया द्वारा संपन्न किया जा सके।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like