GMCH STORIES

बीसीआई की वर्कप्लेस विजिट में सदस्यों ने जानी ज्वेलरी इंडस्ट्री की बारीकियां

( Read 382 Times)

13 Jun 26
Share |
Print This Page
बीसीआई की वर्कप्लेस विजिट में सदस्यों ने जानी ज्वेलरी इंडस्ट्री की बारीकियां

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) द्वारा हाउस ऑफ रजवाड़ा – बेस्पोक हाई ज्वेलरी, भूपालपुरा में विशेष वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न चैप्टर्स के सदस्यों ने भाग लेकर ज्वेलरी इंडस्ट्री की वर्किंग स्टाइल, बिजनेस मैनेजमेंट, ब्रांड बिल्डिंग और कस्टमर सर्विस से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को नजदीक से समझा।

कार्यक्रम के होस्ट एवं बीसीआई गोल्ड चैप्टर के प्रेसिडेंट अमृत मेहता ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए हाउस ऑफ रजवाड़ा की बिजनेस जर्नी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार क्वालिटी, इनोवेशन और कस्टमर ट्रस्ट के आधार पर हाउस ऑफ रजवाड़ा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। साथ ही उन्होंने ज्वेलरी डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस, ब्रांड डेवलपमेंट और मार्केट ट्रेंड्स पर भी अपने अनुभव साझा किए।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि वर्कप्लेस विजिट जैसे प्लेटफॉर्म सदस्यों को विभिन्न इंडस्ट्रीज की कार्यप्रणाली समझने, नए आइडियाज सीखने और मजबूत बिजनेस नेटवर्क बनाने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान इंट्रोडक्शन सेशन भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने अपना-अपना परिचय देते हुए अपने बिजनेस, एक्सपीरियंस और कार्यक्षेत्र की जानकारी साझा की। इस दौरान बिजनेस इंटरैक्शन, नॉलेज शेयरिंग और नेटवर्किंग को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम का समापन नेटवर्किंग और अनुभव साझा करने के साथ हुआ। उपस्थित सदस्यों ने इस वर्कप्लेस विजिट को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और उपयोगी बताते हुए बीसीआई के इस प्रयास की सराहना की।

इस अवसर पर मुकेश माधवानी, अमृत मेहता, देवेन्द्र सिंह करीर, दिलीप बालचंदानी, आलोक गुप्ता, विप्लव जैन, जीवन सिंह सोलंकी, संजीव पटवा, मुकेश जोशी, पीयूष कोठारी, हीना पथिक, रोहिताश्व शर्मा, राहुल कुमावत, उपकार माली, योगेश कुमार, रूही सुराणा एवं अरुण चौबीसा उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like