GMCH STORIES

मकबरा मस्जिद कब्रिस्तान सिंधियान में परचम कुशाई की रस्म अदा 

( Read 595 Times)

18 Jun 26
Share |
Print This Page

मकबरा मस्जिद कब्रिस्तान सिंधियान में परचम कुशाई की रस्म अदा 

उदयपुर। मुस्लिम समाज के इस्लामिक नये साल हिजरी सन् 1448 का मोहर्रम का चांद दिखाई के साथ ही मोहर्रम की 1 तारीख बुधवार (17 जून2026) को  सूरजपोल स्थित मकबरा मस्जिद कब्रिस्तान सिंधियान इंतेजामिया कमेटी ओर से शाम छह बजे बाद मस्जिद परिसर में झण्डा परचम कुशाई की  रस्म सय्यद नूर मोहम्मद शाह बुखारी बाड़मेर द्वारा अदा की। परचम कुशाई के बाद देश- प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली की दुआं की।इस अवसर पर मकबरा मस्जिद कब्रिस्तान सिंधियान इंतेजामिया कमेटी के शब्बीर सिंधी,शादाब सिंधी, गुफरान सिंधी,हबीब खान सिंधी ,अब्दुल अजीज सिंधी,युनूस भाई सहित कमेटी के सदस्यों ने शिरकत की । यह जानकारी कार्यवाहक सदर शकील सिंधी ने दी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like