GMCH STORIES

पीएम-वीबीआर योजना का लाभ वितरण कार्यक्रम 19 को

( Read 435 Times)

18 Jun 26
Share |
Print This Page
पीएम-वीबीआर योजना का लाभ वितरण कार्यक्रम 19 को

उदयपुर। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाय) के सफल क्रियान्वयन के उपलक्ष्य में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से 19 जून 2026 शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रीय स्तर पर लाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से लगभग 2,400 करोड़ रूपए की प्रोत्साहन राशि लाभार्थियों को वितरित की जाएगी। राष्ट्रव्यापी जन-जागरूकता एवं सहभागिता के अंतर्गत देशभर में लगभग 200 स्थानों पर समानांतर क्षेत्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में उदयपुर में कर्मचारी भविष्य निधि क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से चेम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज सभागार में संभाग स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसमें राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रशान्त कुमार सिन्हा ने बताया कि उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया होंगे। विशिष्ट अतिथि लोकसभा सांसद डाॅ मन्नालाल रावत, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन एवं उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा रहेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय समिति सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी, नियोक्ता, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान उदयपुर संभाग के 127 संस्थानों तथा 1141 कार्मिकों को भी तकरीबन डेढ़ करोड रूपए की राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण होगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like