GMCH STORIES

ग्रामीण सेवा शिविर में जसवन्त कुमार को मिला आवासीय पट्टा

( Read 883 Times)

18 Jun 26
Share |
Print This Page

ग्रामीण सेवा शिविर में जसवन्त कुमार को मिला आवासीय पट्टा

उदयपुर। ग्राम पंचायत दमाणा में गुरुवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और शिविर में होने वाले प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।
शिविर में दमाणा निवासी जसवन्त कुमार दरोगा (पिता नाथुलाल दरोगा) का आवासीय पट्टा जारी किया गया। जसवन्त कुमार लंबे समय से अपने मकान के पट्टे के लिए प्रयासरत थे। शिविर में आवेदन करने पर  प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और सभी आवश्यक औपचारिकताएं मौके पर ही पूरी कर ली गई। तैयार किया गया आवासीय पट्टा जसवन्त कुमार की माता टमु बाई को शिविर में ही अधिकारियों की मौजूदगी में प्रदान किया गया।

हाथों-हाथ आवासीय पट्टा मिलने पर जसवन्त कुमार और उनके परिवार ने खुशी जाहिर की। उन्होंने गांव में ही इस तरह का राहत शिविर आयोजित करने के लिए  मुख्यमंत्री महोदय एवं राज्य सरकार को धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like