GMCH STORIES

अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के बहुमंजिला राष्ट्रीय भवन निर्माण के लिए भव्य भूमि पूजन समारोह 22 जून को

( Read 599 Times)

18 Jun 26
Share |
Print This Page
अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के बहुमंजिला राष्ट्रीय भवन निर्माण के लिए भव्य भूमि पूजन समारोह 22 जून को

उदयपुर। अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय भवन निर्माण के लिए भव्य भूमि पूजन समारोह 22 जून को उदयपुर में होगा। समाज के राष्ट्रीय स्तर के बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण करीब पांच मंजिला होगा जिसमें पार्किंग से लेकर आवास व्यवस्था, समाज के बच्चों के लिए कोचिंग सेंटर सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस पर करीब 20 करोड रुपए की लागत आएगी और करीब ढाई साल में इसको पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के बहुप्रतीक्षित, बहुउद्देशीय, बहुमंजिला राष्ट्रीय भवन निर्माण के शुभारंभ अवसर पर आयोजित होने वाले इस त्रिदिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी प्रेस वार्ता में दी गई।
समाज के समाज के राष्ट्रीय संयोजक भूपेंद्र पंडया ने पत्रकारों को बताया कि  अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज द्वारा उदयपुर में समाज के राष्ट्रीय स्तर के बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण किया जा रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि भूमि पूजन समारोह से पूर्व तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 20 जून 2026 को भव्य सुंदरकाण्ड पाठ, 21 जून 2026 को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होमात्मक लघु रुद्र अनुष्ठान तथा 22 जून 2026 को भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर कार्यक्रम में राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, लोकसभा अध्यक्ष के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) राजीव दत्ता की अध्यक्षता, शैलेश शर्मा, अशोक लाहोटी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि 22 जून को प्रातः 8.00 बजे से 11.40 बजे तक स्वागत एवं पंजीयन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात 11.40 बजे से 12.40 बजे तक वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास सम्पन्न होगा।
भूमि पूजन के उपरांत अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भवन निर्माण में सहयोग प्रदान करने वाले समाज के प्रमुख भामाशाहों एवं दानदाताओं का विशेष सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया है तथा दोपहर लगभग 2.30 बजे के बाद अतिथियों की विदाई होगी।
पत्रकार वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि यह भवन केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की एकता, संगठन शक्ति, सांस्कृतिक गौरव और सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगा। भवन के निर्माण से देशभर के समाजजनों को एक साझा मंच उपलब्ध होगा, जहां सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक गतिविधियों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सकेगा।
पत्रकार सम्मेलन में समाज के राष्ट्रीय संरक्षक लक्ष्मीनारायण पंड्या, भूपेन्द्र पंड्या, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विनोद पाण्ड्या, राष्ट्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रमुख दीपक त्रिवेदी, शैलेश जोशी, नवीन त्रिवेदी, महेश जोशी, पुनीत शर्मा, नितेश पुरोहित, गोमतीशंकर पाण्ड्या, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रविन्द्र उपाध्याय सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में द्वारिका प्रसाद जोशी वागड़ चौखला अध्यक्ष एवं सचिव अशोक पंड्या उपस्थित रहे।
अंत में समाज के पदाधिकारियों ने समस्त समाजजनों, धर्मप्रेमी बंधुओं एवं नागरिकों से इस ऐतिहासिक भूमि पूजन समारोह में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like